धोनी के रूम में क्या करने जाते थे खिलाड़ी? पठान ने कहा था हुक्का बनाने, अजिंक्य रहाणे ने किया नया खुलासा

होमखेलक्रिकेट
धोनी के रूम में क्या होता था? पठान बोले थे- हुक्का! रहाणे ने किया नया खुलासा
Last Updated:August 07, 2026, 08:16 IST
Ajinkya Rahane MS Dhoni: अपनी प्लानिंग और सटीक रणनीति के लिए मशहूर एमएस धोनी को पता था कि अपने टीममेट्स का कैसे ध्यान रखना है. अजिंक्य रहाणे ने भी बताया कि कैसे धोनी मैदान के भीतर और बाहर दोनों जगह खिलाड़ियों को सहज महसूस करवाते थे. धोनी की ओपन डोर पॉलिसी की तारीफ तो कई बार हो चुकी है.एमएस धोनी के बारे में अजिंक्य रहाणे का खुलासा
नई दिल्ली: महेंद्र सिंह धोनी के बारे में अक्सर यही सुनने को मिलता है कि वह अपने किसी पुराने टीममेट का फोन नहीं उठाते. मैसेज का रिप्लाई नहीं करते. क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद माही बेहद प्राइवेट लाइफ जी रहे हैं. मगर क्या वह शुरू से ही ऐसे थे. जब वह टीम के कप्तान थे तब साथी प्लेयर्स के साथ उनका व्यव्हार कैसा था? इस बारे में अजिंक्य रहाणे ने बड़ा खुलासा किया है.
हाल ही में इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान करने वाले अजिंक्य रहाणे अब अपने पुराने दिनों को याद कर रहे हैं. रहाणे ने ‘ओवरलैप क्रिकेट’ YouTube चैनल पर कहा:
वह बहुत शांत और कूल हैं और बाकी लोगों की तरह ही एक बहुत सामान्य इंसान हैं. उनका कमरा हमेशा हर किसी के लिए खुला रहता था. कई बार तो 10 से 15 खिलाड़ी या पूरी टीम ही उनके कमरे में होती थी, लेकिन जब उनका दरवाजा बंद होता था तो किसी को भी अंदर आने की इजाजत नहीं होती थी.
क्या थी माही की ‘ओपन डोर पॉलिसी’?महेंद्र सिंह धोनी के साथ भारतीय टीम के अलावा आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स और राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स के लिए ड्रेसिंग रूम शेयर कर चुके रहाणे ने बताया कि कैसे महान कप्तान ने टीम के भीतर एक सुकून भरा और स्वागत करने वाला माहौल बनाया था. रहाणे ने कहा कि टूर के दौरान धोनी का होटल का कमरा टीम के साथियों के लिए एक आम अड्डा हुआ करता था और कैसे हर कोई धोनी की प्राइवेसी का सम्मान करता था.
धोनी के रूम में क्या करने जाते थे खिलाड़ी?अजिंक्य रहाणे की माने तो प्लेयर्स अपनी थकान दूर करने के लिए धोनी के कमरे में रिलेक्स मूड में बातचीत करने, मोबाइल या वीडियो गेम खेलने और सुकून भरे माहौल में समय बिताने के लिए पहुंचते थे. इस बारे में पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज इरफान पठान की राय जुदा थी. पठान ने एक बार कहा था कि जो धोनी के कमरे में जाकर उनके लिए हुक्का बनाता था, उन्हें ही प्लेइंग इलेवन में सेट किया जाता था.
रहाणे तो रिटायर हो गए, लेकिन धोनी का पता नहीं38 साल की उम्र में अजिंक्य रहाणे ने बीते दिनों इमोशनल वीडियो शेयर कर इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया था. भारत के लिए 85 टेस्ट, 90 वनडे और 20 T20I मैच खेलने के बाद रहाणे ने तो अपने जूते टांग दिए, लेकिन 44 साल के महेंद्र सिंह धोनी के करियर पर अबतक कोई अपडेट नहीं है. वैसे तो 2020 में वह इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं, लेकिन आईपीएल 2026 का पूरा सीजन न खेलने के बावजूद एक खिलाड़ी के तौर पर उनका भविष्य अनिश्चित बना हुआ है. क्या वह अगले साल एक खिलाड़ी के तौर पर वापसी करेंगे या नहीं, इस बारे में भी कोई अनिश्चितता नहीं है.
About the AuthorAnshul TalmaleDeputy News Editor
अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. यहां स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग, एडिटोरियल डायरेक्शन एंड स्ट्रे…
और पढ़ेंLocation :
New Delhi,Delhi
First Published :
August 07, 2026, 08:16 IST



