Entertainment

काजल ने निरहुआ के कैरेक्टर पर उठाया सवाल, पूछा- ‘आम्रपाली का हाथ पकड़कर कुंभ नहाए, पत्नी के साथ क्यों नहीं गए?

Last Updated:August 07, 2026, 09:04 IST

Bhojpuri Bawaal: शो ‘भोजपुरी बवाल’ में हुए ड्रामे के बाद काजल राघवानी का गुस्सा सातवें आसमान पर है. एक्ट्रेस ने लाइव आकर निरहुआ और आम्रपाली दुबे को करारा जवाब दिया है. काजल ने निरहुआ की औकात वाले बयान पर पलटवार करते हुए उनके और आम्रपाली के कुंभ स्नान पर भी बड़ा मुद्दा उठाया है. जानिए तेज प्रताप की डिनर पार्टी से शुरू हुई इस जुबानी जंग की पूरी कहानी.काजल ने निरहुआ के कैरेक्टर पर उठाया सवालZoom

Kajal Raghwani On Dinesh Lal yadav: भोजपुरी बवाल के हालिया एपिसोड में डिनर टेबल पर काफी हंगामा देखने को मिला था. तेज प्रताप यादव ने भोजपुरी स्टार्स के साथ डिनर अरेंज करवाया था, ताकि सभी को एकसाथ किया जा सके. हालांकि, यहां पर सभी सेलेब्स आपस में भिड़ गए और माहौल काफी खराब हो गया.

दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ और आम्रपाली दुबे ने काजल को काफी कुछ कह दिया, जिसके बाद अब एक लाइव वीडियो में एक्ट्रेस ने निरहुआ और आम्रपाली को जवाब देते हुए काफी कुछ कह दिया है.

भोजपुरी बवाल में क्यों हुआ बवाल

भोजपुरी बवाल में क्यों हुआ बवाल तेज प्रताप की डिनर पार्टी में पवन सिंह, आम्रपाली दुबे, निरहुआ और काजल इनवाइटेड थीं. शुरू में सभी हंसी-खुशी डिनर टेबल पर बैठे थे, लेकिन थोड़ी देर बाद ही माहौल खराब हो गया. दरअसल हुआ यह था कि काजल ने डिनर टेबल पर आम्रपाली पर सवाल उठाते हुए कहा था कि उनकी वजह से निरहुआ, काजल के साथ काम नहीं करते. इतना ही नहीं, काजल ने उनके हाथ से फिल्में जाने समेत निरहुआ के आम्रपाली को बहुत ज्यादा सपोर्ट करने की बात भी कही थी. इस पर निरहुआ और आम्रपाली ने उन्हें मिलकर घेरा था. अब अपने इंस्टा लाइव वीडियो में काजल राघवानी ने कहा कि वह उस वक्त जो कुछ भी कह रही थीं, वह सच है. भोजपुरी सुपरस्टार एक्ट्रेस ने कहा कि उन्हें अटेंशन लेने की बीमारी नहीं है.

निरहुआ के कैरेक्टर पर बोलीं काजल

अपने इंस्टा लाइव में काजल राघवानी ने कहा- दिनेश जी ने जो मेरे लिए कहा है कि आप मेरी औकात दिखा देंगे, यह कहकर आपने असल में अपनी औकात दिखा दी है. जो पहले मैं आपकी इज्जत करती थी, वह अब जीरो परसेंट करूंगी. काजल राघवानी ने कहा कि वहां पर आम्रपाली जी ने इतना जो मुझे सुनाया है, वह मैंने एक प्रोफेशनल बात कही थी. काजल ने कहा कि उन्होंने भोजपुरी बवाल के सेट पर जो कहा था, उनके हिसाब से वह सब सच है. काजल ने कहा कि उन्होंने बहुत सख्त लहजे में नहीं कहा था कि आप मुझे काम क्यों नहीं करने देती हैं? मैंने बहुत प्यार से यह बात कही थी.

View this post on Instagram

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj