Entertainment

Anupama Written Update: लीला और वसुंधरा के बीच छिड़ी कुकिंग की जंग, गलती के बाद भी जज हुए इंप्रेस

Last Updated:August 07, 2026, 10:31 IST

अनुपमा के नए एपिसोड में लीला और वसुंधरा के बीच कुकिंग टास्क में जबरदस्त मुकाबला देखने को मिला. दोनों की गलतियों के बावजूद जज प्रभावित हुए, जबकि अगले एपिसोड के प्रोमो में नमक को लेकर नया ट्विस्ट सामने आया.लीला और वसुंधरा के बीच छिड़ी कुकिंग की जंग, गलती के बाद भी जज हुए इंप्रेस Zoom

नई दिल्ली: टीवी शो अनुपमा में इन दिनों कुकिंग टास्क के बीच जबरदस्त ड्रामा देखने को मिल रहा है. नए एपिसोड की शुरुआत लीला और वसुंधरा की कोल्ड वॉर से होती है, जहां दोनों एक-दूसरे को पूरी तरह नजरअंदाज करती हैं. माहौल हल्का करने के लिए होस्ट गाना गाने लगते हैं, लेकिन जब दोनों को खाना बनाते हुए गाने का टास्क मिलता है तो मुकाबला और भी दिलचस्प हो जाता है.

लीला कुकिंग से ज्यादा गाने पर ध्यान देने लगती हैं, जिसे देखकर अनुपमा उन्हें प्रतियोगिता पर फोकस करने की सलाह देती है. वहीं राही और प्रेम भी वसुंधरा को समझाते हैं कि उनका पूरा ध्यान सिर्फ खाना बनाने पर होना चाहिए.

 टास्क में हुईं गलतियां, फिर भी जज हुए इंप्रेस

मुकाबले के दौरान जल्दबाजी में दोनों से बड़ी गलतियां हो जाती हैं. लीला गलती से एवोकाडो में चीनी मिला देती हैं, जबकि वसुंधरा सब्जियों में जरूरत से ज्यादा घी डाल देती हैं. दोनों की नोकझोंक और गायकी बढ़ती देख होस्ट उन्हें गाना बंद कर प्रेजेंटेशन पूरा करने के लिए कहते हैं. गलतियों के बावजूद इस उम्र में उनके उत्साह और मेहनत से जज काफी प्रभावित होते हैं और उनकी तारीफ करते हैं.

अनुपमा प्रोमो में दिखा नया ट्विस्ट

इसके बाद होस्ट ऐलान करते हैं कि दोनों की डिश का फैसला अनुपमा और प्रेम करेंगे. यह सुनते ही घरवालों के बीच बहस छिड़ जाती है. श्रुति को डर होता है कि प्रेम निष्पक्ष फैसला नहीं करेगा, जबकि माही को लगता है कि अनुपमा पक्षपात करेंगी. हालांकि, अनुपमा वसुंधरा की डिश की जमकर तारीफ करती हैं और उसकी रेसिपी अपने मेन्यू में शामिल करने की इच्छा जताती हैं. दूसरी ओर, प्रेम लीला के एवोकाडो-चीनी वाले फ्यूजन की सराहना करता है और उसे शानदार प्रयोग बताता है.

एपिसोड के आखिर में होस्ट अगले टास्क का ऐलान करते हैं, जहां दोनों टीमों के कुल स्कोर के आधार पर विजेता चुना जाएगा. वहीं प्रोमो में दिखाया गया है कि अगले राउंड में लीला और वसुंधरा के हाथ बंधे होंगे और विरोधी टीमें एक-दूसरे की सामग्री बदल सकेंगी. नमक को लेकर नया विवाद खड़ा होगा, जहां अनुपमा मदद करना चाहेंगी, लेकिन प्रेम उनकी मदद लेने से साफ इनकार कर देगा.

About the Authorगार्गी द्विवेदीSub Editor

मैं इस समय App टीम का हिस्सा हूं. App पर आप आसानी से अपनी मनपसंद खबरें पढ़ सकते हैं. मुझे खबरें लिखने का 3 साल से ज्यादा का अनुभव है और फिलहाल मैं सब एडिटर के पद पर हूं.

इससे पहले मैंने, दैनिक …

और पढ़ेंFirst Published :

August 07, 2026, 10:31 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj