Rajasthan

Bikaner News: शिक्षक की अनोखी विदाई, सम्मान ऐसा कि हर कोई देखता रह गया, रिटायरमेंट के बाद हेलीकॉप्टर से पहुंचे घर

Last Updated:August 07, 2026, 10:41 IST

बीकानेर के लूणकरणसर में सेवानिवृत्त वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक भंवरलाल को सम्मान समारोह के बाद हेलीकॉप्टर से उनके घर पहुंचाकर अनोखी विदाई दी गई. विद्यालय परिवार, विद्यार्थियों और क्षेत्रवासियों ने उनके शिक्षा क्षेत्र में योगदान को याद करते हुए सम्मानित किया. हेलीकॉप्टर से विदाई का यह अनूठा आयोजन पूरे जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है.

बीकानेर. आजकल लोग अपनी सेवानिवृत्ति को यादगार बनाने के लिए अलग-अलग तरीके अपनाते हैं, लेकिन बीकानेर जिले के लूणकरणसर में एक शिक्षक की विदाई ने सबका ध्यान खींच लिया. राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय से सेवानिवृत्त हुए वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक भंवरलाल को सम्मान समारोह के बाद हेलीकॉप्टर से उनके घर पहुंचाया गया. शिक्षक के सम्मान में हुई इस अनूठी विदाई की पूरे जिले में चर्चा हो रही है. बताया जा रहा है कि लूणकरणसर ब्लॉक में किसी शिक्षक की सेवानिवृत्ति पर हेलीकॉप्टर से विदाई का यह पहला मामला है. हाल ही में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लूणकरणसर में वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक भंवरलाल की सेवानिवृत्ति पर भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया.

विद्यालय परिवार, विद्यार्थियों, परिजनों और क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने उन्हें भावभीनी विदाई देते हुए शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को याद किया.  समारोह की अध्यक्षता प्रधानाचार्य अमरचंद गोदारा ने की. इस दौरान उपप्रधानाचार्य सत्यनारायण गोदारा, मदनलाल गोदारा, मनोज रोझ, गोपाल पुरोहित, व्याख्याता शीशपाल मीणा, संतोष गुरिया सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा. भंवरलाल की पत्नी और अन्य परिजन भी समारोह में शामिल हुए. विद्यालय परिवार की ओर से साफा पहनाकर, श्रीफल और स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका सम्मान किया गया. विद्यार्थियों और अतिथियों ने भी उन्हें उपहार देकर उनके स्वस्थ एवं सुखद जीवन की शुभकामनाएं दी.

वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि भंवरलाल ने पूरे सेवाकाल में अनुशासन, समर्पण और ईमानदारी के साथ विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया और शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया.  अपने संबोधन में भंवरलाल ने विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद भी वे विद्यालय की भौतिक सुविधाओं के विकास और विद्यार्थियों के हित में हरसंभव सहयोग करते रहेंगे. समारोह का सबसे खास और भावुक पल तब आया, जब भंवरलाल विद्यालय परिसर से हेलीकॉप्टर में सवार होकर अपने घर के लिए रवाना हुए. हेलीकॉप्टर को उड़ान भरते देखने के लिए विद्यालय परिसर और आसपास बड़ी संख्या में लोग जुट गए. हर कोई इस अनूठी विदाई का साक्षी बनने को उत्साहित नजर आया। बाद में उनके निवास पर अतिथियों के लिए प्रतिभोज का आयोजन भी किया.

About the AuthorMonali Paul

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…

और पढ़ेंLocation :

Bikaner,Rajasthan

First Published :

August 07, 2026, 10:41 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj