कुएं की सफाई करते-करते चौंक गए लोग, सीमेंट की टंकी में मिलीं प्राचीन मूर्तियां

Last Updated:August 08, 2026, 20:23 IST
Karauli News : हिण्डौन सिटी में कुएं की सफाई के दौरान प्राचीन मूर्तियां मिलीं. मोहन नगर में तहसील कार्यालय के पीछे कुएं की कोटरी में सीमेंट की टंकी में ये मूर्तियां मिलीं. यह मूर्तियां वहां कब रखी गईं और इन्हें कौन लेकर आया, इसके बारे में फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है. इसी वजह से पूरे मामले को लेकर अब पुलिस जांच कर रही है.हिण्डौन में कुएं की सफाई के दौरान मिला ऐसा राज, सीमेंट की टंकी में रखी थीं काले पत्थर की प्राचीन मूर्तियां
हिण्डौन सिटी. करौली जिले के हिण्डौन में शनिवार को उस समय लोगों की उत्सुकता बढ़ गई, जब कुएं की सफाई के दौरान प्राचीन मूर्तियां मिलने की जानकारी सामने आई. शहर के मोहन नगर इलाके में तहसील कार्यालय के पीछे स्थित एक कुएं की कोटरी पर ये मूर्तियां मिली हैं. खास बात यह रही कि मूर्तियां खुले में नहीं थीं, बल्कि कुएं की कोटरी की छत पर रखी सीमेंट की टंकी में रखी हुई मिलीं.
कुएं और कोटरी की सफाई का काम चल रहा था. इसी दौरान वहां रखी सीमेंट की टंकी में कुछ मूर्तियां दिखाई दीं. मूर्तियों को देखकर सफाई करा रहे संतोष अग्रवाल ने मामले की जानकारी पुलिस को दी. सूचना मिलते ही नई मंडी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और वहां मिली काले पत्थर से बनी प्राचीन मूर्तियों को अपने कब्जे में ले लिया.
कुएं की सफाई के दौरान सामने आईं मूर्तियांजानकारी के अनुसार मोहन नगर में तहसील कार्यालय के पीछे एक पुराना कुआं है. कुएं की कोटरी की सफाई कराई जा रही थी. सफाई के दौरान जब कोटरी की छत पर रखी सीमेंट की टंकी को देखा गया तो उसके अंदर मूर्तियां रखी मिलीं. मूर्तियां देखकर मौके पर मौजूद लोगों में भी चर्चा शुरू हो गई. यह मूर्तियां वहां कब रखी गईं और इन्हें कौन लेकर आया, इसके बारे में फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है. इसी वजह से पूरे मामले को लेकर अब पुलिस जांच कर रही है.
पुलिस ने काले पत्थर की मूर्तियां कब्जे में लींसंतोष अग्रवाल की सूचना के बाद नई मंडी थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने वहां मिली काले पत्थर से निर्मित प्राचीन मूर्तियों को कब्जे में ले लिया. मूर्तियों के बारे में अभी यह साफ नहीं हुआ है कि ये किस काल की हैं और इनका ऐतिहासिक महत्व कितना है. मूर्तियां मिलने के बाद अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर ये प्रतिमाएं कुएं की कोटरी की छत पर रखी सीमेंट की टंकी तक कैसे पहुंचीं. पुलिस आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटा सकती है, ताकि मूर्तियों के बारे में कोई सुराग मिल सके.
आखिर कहां से आईं ये प्राचीन मूर्तियांमामले में सबसे बड़ा सवाल यही है कि काले पत्थर से बनी ये प्राचीन और दुर्लभ बताई जा रही मूर्तियां आखिर आई कहां से. क्या इन्हें किसी पुराने स्थान से यहां लाकर छिपाया गया था या लंबे समय से ये इसी जगह रखी थीं, इसका जवाब जांच के बाद ही सामने आएगा. कुएं की सफाई के दौरान अचानक मिली इन मूर्तियों ने इलाके में भी चर्चा बढ़ा दी है. स्थानीय लोगों की नजर अब पुलिस की जांच और मूर्तियों से जुड़ी आगे की जानकारी पर बनी हुई है.
About the Authorआनंद पाण्डेयContent Producer
आनंद पाण्डेय वर्तमान में हिंदी (राजस्थान डिजिटल) में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अ…
Karauli,Karauli,Rajasthan
First Published :
August 08, 2026, 20:23 IST



