‘टॉक्सिक’ का धमाकेदार ट्रेलर हुआ रिलीज, सिहरन पैदा कर रहा यश का डबल रोल- ‘जज्बात बदल दिए’

Last Updated:August 08, 2026, 19:32 IST
Yash Film Toxic Trailer : फिल्म ‘टॉक्सिक’ का दमदार ट्रेलर रिलीज होते ही इंटरनेट पर छा गया, जिसमें यश के धांसू किरदारों की झलक मिलती है. ट्रेलर से साफ हो गया कि वे इसमें डबल रोल निभा रहे हैं. दर्शक इसे उम्मीद से ज्यादा इंटेंस बता रहे हैं. आप फिल्म की पॉपुलैरिटी का अंदाजा इसी बात से लगा सकते हैं कि इसके ट्रेलर को 46 मिनट के अंदर 9 लाख से ज्यादा व्यूज मिले.
ख़बरें फटाफट
फिल्म ‘टॉक्सिक’ 26 अगस्त 2026 को रिलीज होगी.
नई दिल्ली: सुपरस्टार यश की अगली फिल्म ‘टॉक्सिक’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसकी शुरुआत में घायल यश एक रोते-बिलखते बच्चे के सामने लड़खड़ाता दिखता है. बारिश के इंटेंस सीन में बच्चा बात मानने और वादा निभाने का जिक्र करता है. यह सस्पेंस से भरा सीन दिल में एक सिहरन पैदा करता है और कई सवाल जेहन में छोड़ता है.
स्टार यश ‘टॉक्सिक’ में डबल रोल निभाते नजर आएंगे. ट्रेलर में उनके दो किरदारों राया और टिकट की झलक दिखाई गई है. दर्शकों को ट्रेलर उम्मीद से बेहतर लगा है. वे इसे ‘प्योर सिनेमा’ बताकर तारीफ कर रहे हैं. ट्रेलर से फिल्म की जटिल कहानी के संकेत मिले हैं.
फिल्म के ट्रेलर में ‘रॉयल सर्कस’ दिखाया लगा है, जो किसी वजह से बर्बाद हो जाता है. फिर अगले सीन में कियारा आडवाणी अपने बच्चे के सामने रोती-चिल्लाती दिखती है. ट्रेलर से फिल्म के जबरदस्त डायलॉग्स की झलक मिली है. फिल्म 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
रोंगटे खड़े कर रहा ट्रेलरलोग ट्रेलर पर कमेंट करके अपने जज्बात बयां कर रहे हैं. एक यूजर कहता है, ‘यह तो हमारी कल्पना से ज्यादा डार्क है.’ दूसरा फैन कहता है, ‘यश रामायण में है. यश केजीएफ में है. यश टॉक्सिक में है.’ तीसरा यूजर दूसरी फिल्मों से तुलना करते हुए लिखता है, ‘भाई, कौन है संदीप रेड्डी वांगा. असली स्पिरिट एनिमल तो यह है.’ पांचवा यूजर लिखता है, ‘यह ट्रेलर नहीं है, यह प्योर सिनेमा है.’ छटा यूजर कहता है, ‘यह देख कर तो जॉन विक की याद आ गई.’ सातवां यूजर कहता है, ‘वक्त बदल गया, जज्बात बदल दिया. फिल्म देखने के लिए ज्यादा दिमाग की जरूरत पड़ेगी.’
5 हीरोइनों का खास रोलगीतू मोहनदास की निर्देशित फिल्म एक गैंगस्टर एक्शन थ्रिलर है. फिल्म अपराध, सत्ता और उस दुनिया में काम करने वाले लोगों की कहानी बयां करती है. फिल्म में यश के अलावा नयनतारा, कियारा आडवाणी, रुक्मिणी वसंत, तारा सुतारिया और हुमा कुरैशी भी हैं. अक्षय ओबेरॉय, सुदेव नायर और अमित तिवारी ने भी अहम भूमिकाएं निभाई हैं.
About the AuthorAbhishek NagarSenior Sub Editor
अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ में सीनियर सब एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली के रहने वाले अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने एंटरटेनमेंट बीट के अलावा करियर, हेल्थ और…
New Delhi,Delhi
First Published :
August 08, 2026, 19:32 IST



