दिल्ली के 5 रेलवे स्टेशनों पर 12 से 15 अगस्त तक पार्सल सेवा बंद, स्वतंत्रता दिवस से पहले रेलवे ने लिया फैसला

Last Updated:August 08, 2026, 16:29 IST
Delhi Railway Parcel Service: स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली के पांच प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर पार्सल सेवा को बंद रखने का फैसला लिया है. यह व्यवस्था 12 अगस्त से 15 अगस्त तक लागू रहेगी. सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और रेलवे स्टेशनों पर भीड़ व सामान की आवाजाही को नियंत्रित करने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है. इस दौरान इन स्टेशनों से पार्सल की बुकिंग सेवाएं प्रभावित रहेंगी. ट्रेन के जरिए सामान भेजने वाले यात्रियों और व्यापारियों को इस बदलाव का ध्यान रखना होगा. रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे पार्सल बुकिंग की योजना बनाते समय इस अस्थायी व्यवस्था को ध्यान में रखें.
ख़बरें फटाफट
जोधपुर। स्वतंत्रता दिवस समारोह के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए रेलवे ने दिल्ली क्षेत्र के पांच प्रमुख स्टेशनों पर 12 से 15 अगस्त तक पार्सल बुकिंग और हैंडलिंग पर रोक लगा दी है. उत्तर रेलवे के निर्देश पर उत्तर पश्चिम रेलवे ने सभी संबंधित मंडलों को इसकी पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं. जोधपुर मंडल के सीनियर डीसीएम हितेश यादव के अनुसार नई दिल्ली, दिल्ली जंक्शन, हजरत निजामुद्दीन, आनंद विहार टर्मिनल और दिल्ली सराय रोहिल्ला स्टेशनों पर इस अवधि में लीज पर संचालित एसएलआर, वीपी और डिमांड वीपी सहित सभी प्रकार के आवक-जावक पार्सल यातायात पर प्रतिबंध रहेगा. पार्सल गोदाम और प्लेटफॉर्म को पार्सल पैकेज व पैकिंग सामग्री से मुक्त रखा जाएगा.
इस अवधि में यात्रियों को केवल यात्री कोच में निजी सामान ले जाने की अनुमति होगी. पंजीकृत समाचार पत्रों और पत्रिकाओं की बुकिंग निर्धारित वाणिज्यिक औपचारिकताओं और सुरक्षा प्रोटोकॉल के पालन के बाद ही की जा सकेगी. प्रतिबंध दिल्ली क्षेत्र से चलने वाली ट्रेनों के साथ-साथ अन्य जोन व मंडलों से आने वाली उन ट्रेनों पर भी लागू होगा,जो इन स्टेशनों पर पार्सल की लोडिंग या अनलोडिंग के लिए रुकती हैं.
पार्सल बुकिंग पर रहेगा प्रतिबंध12 से 15 अगस्त तक इन पांचों स्टेशनों पर एसएलआर, वीपी और डिमांड वीपी समेत सभी तरह के आवक-जावक पार्सल की बुकिंग और हैंडलिंग बंद रहेगी. पार्सल गोदाम और प्लेटफॉर्म को भी पैकेज व पैकिंग सामग्री से खाली रखा जाएगा.
यात्रियों के लिए जरूरी सूचनाइस दौरान यात्रियों को यात्री कोच में अपना निजी सामान ले जाने की अनुमति रहेगी. पंजीकृत समाचार पत्र और पत्रिकाओं की बुकिंग सुरक्षा नियमों और निर्धारित औपचारिकताओं के तहत ही होगी. इसलिए पार्सल भेजने या मंगाने वाले यात्री तारीखों का ध्यान रखें.
About the AuthorJagriti Dubey
मेरा नाम जागृति दुबे है. मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में पिछले 6 वर्षों से सक्रिय हूं. पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून को मैंने वर्ष 2019 में GBN 24 न्यूज़ चैनल से इंटर्नशिप के साथ शुरुआत देकर एक पेशेव…
और पढ़ेंLocation :
Jodhpur,Rajasthan
First Published :
August 08, 2026, 16:29 IST



