Rajasthan

Bharatpur Tourist Places | Places to Visit in Bharatpur | How to Reach Imaliya Kund Bharatpur | कैसे पहुंचे भरतपुर का इमलिया कुंड |

Last Updated:August 08, 2026, 12:22 IST

Bharatpur Imaliya Kund Waterfall: भरतपुर के बयाना में स्थित इमलिया कुंड झरना बारिश के मौसम में एक बार फिर अपने पूरे शबाब पर है. लगातार बारिश के बाद पहाड़ियों से तेज बहता पानी और चारों ओर फैली हरियाली पर्यटकों को खूब आकर्षित कर रही है. सावन में झरने की खूबसूरती और बढ़ गई है, जिसके चलते दूर-दराज से लोग यहां प्राकृतिक नजारे देखने और पिकनिक मनाने पहुंच रहे हैं. सोशल मीडिया पर झरने के वीडियो और तस्वीरें वायरल होने के बाद पर्यटकों की संख्या भी बढ़ रही है. हालांकि तेज बहाव और फिसलन को देखते हुए लोगों से सावधानी बरतने की अपील की जा रही है. इमलिया कुंड अब बयाना क्षेत्र के प्रमुख प्राकृतिक पर्यटन स्थलों में अपनी पहचान बना चुका है.

ख़बरें फटाफट

Amazon Prime DayTop Deals Inside

भरतपुर. राजस्थान के भरतपुर जिले के बयाना में स्थित इमलिया कुंड झरना बरसात का मौसम शुरू होते ही एक बार फिर अपनी पूरी रफ्तार और खूबसूरती के साथ जीवंत हो उठा है. सावन की हरियाली और पहाड़ियों के बीच बहता यह झरना इन दिनों पर्यटकों के लिए खास आकर्षण का केंद्र बन गया है. लगातार हो रही बारिश के चलते झरने का जलस्तर बढ़ गया है, जिससे इसका तेज बहाव और भी मनमोहक दिखाई दे रहा है. इमलिया कुंड झरने के आसपास का प्राकृतिक वातावरण इस समय पूरी तरह हरियाली से ढका हुआ है.

पहाड़ियों से गिरता पानी और चारों ओर फैली हरियाली एक अद्भुत दृश्य प्रस्तुत करती है.जिसे देखने के लिए दूर-दूर से लोग यहां पहुंच रहे हैं.खासतौर पर युवा और परिवारों के लिए यह स्थान एक पसंदीदा पिकनिक स्पॉट बन चुका है. जहां लोग प्रकृति के बीच सुकून के पल बिताने आ रहे हैं. सावन के महीने में इस झरने की सुंदरता और भी बढ़ जाती है. हल्की बारिश ठंडी हवाएं और पानी की कल-कल ध्वनि पर्यटकों को खास अनुभव देती है.

बरसात के मौसम में पर्यटकों से गुलजार रहता है इमलिया कुंड

सोशल मीडिया पर भी इमलिया कुंड के वीडियो और तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही है. जिससे यहां आने वाले पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है. स्थानीय लोगों के अनुसार हर साल बरसात के मौसम में यहां बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं, जिससे क्षेत्र में रौनक बढ़ जाती है. हालांकि बढ़ती भीड़ के बीच प्रशासन और स्थानीय लोगों द्वारा पर्यटकों से सावधानी बरतने की अपील भी की जा रही है. तेज बहाव के कारण झरने के पास फिसलन और खतरे की संभावना बनी रहती है.इसलिए लोगों को सुरक्षित दूरी बनाकर रहने की सलाह दी जा रही है.

बयाना क्षेत्र की पहचान बन चुका है इमलिया कुंड झरना

इमलिया कुंड झरना न सिर्फ प्राकृतिक सौंदर्य का बेहतरीन उदाहरण है बल्कि यह बयाना क्षेत्र की पहचान भी बन चुका है. बरसात के इस मौसम में जो भी यहां आता है. वह इस अद्भुत नजारे को देखकर मंत्रमुग्ध हो जाता है. यही वजह है कि इमलिया कुंड झरना हर साल सावन में पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है और क्षेत्र के पर्यटन को नई पहचान देता है.

About the Authorदीप रंजन सिंह Content Producer

दीपरंजन सिंह लगभग एक दशक से पत्रकारिता के फिल्ड से जुड़े हुए हैं. वह अभी न्यूज18 हिंदी के राजस्थान डिजिटल डेस्क से जुड़े हैं, जहां वे बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले लगभग एक दशक से सक्रिय पत…

और पढ़ेंLocation :

Bharatpur,Rajasthan

First Published :

August 08, 2026, 12:22 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj