Rajasthan

रिश्ता कराने का दिया झांसा, कट्टा दिखाकर महिला के हाथ-पैर बांधे, घर में अराम से डकैती कर बदमाश फरार

Last Updated:August 08, 2026, 09:36 IST

Dholpur Home Robbery Case: धौलपुर के निहालगंज थाना क्षेत्र में रिश्ता कराने का झांसा देकर घर में घुसकर हथियारों के बल पर डकैती करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है. पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. 28 जुलाई को दुर्गा कॉलोनी निवासी 60 वर्षीय सायरा खातून के घर एक महिला और पुरुष लड़के का रिश्ता कराने के बहाने पहुंचे थे. कुछ देर बाद चार अन्य लोग भी बच्चे के साथ घर में दाखिल हुए. आरोप है कि सभी ने कट्टे की नोक पर सायरा खातून और उनके परिजनों को बंधक बना लिया. बदमाशों ने महिला के हाथ-पैर टेप से बांधकर करीब डेढ़ लाख रुपए नकद, सोने-चांदी के जेवरात, तीन मोबाइल, बैंक पासबुक और दस्तावेज लूट लिए. पुलिस ने राजस्थान और उत्तर प्रदेश में दबिश देकर चार आरोपियों को पकड़ा. उनके कब्जे से नकदी, बैंक पासबुक, बाइक और देसी कट्टा बरामद किया गया है.

ख़बरें फटाफट

Amazon Prime DayTop Deals Insideरिश्ता कराने आए, कट्टा दिखाकर डाका डाला, धौलपुर में 4 बदमाश गिरफ्तारZoomधौलपुर में महिल को बंधक बनाकर डकैती करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

धौलपुर. निहालगंज थाना क्षेत्र की दुर्गा कॉलोनी में रिश्ता कराने का झांसा देकर घर में घुसकर हथियारों के बल पर डकैती की सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है. पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के कब्जे से लूटी गई नकदी का कुछ हिस्सा, परिवादी की बैंक पासबुक, वारदात में प्रयुक्त बाइक और एक अवैध 12 बोर का देसी कट्टा भी बरामद किया गया है.

पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के अनुसार, 28 जुलाई को दुर्गा कॉलोनी निवासी 60 वर्षीय सायरा खातून के घर एक महिला और पुरुष लड़के का रिश्ता करने के बहाने पहुंचे. कुछ देर बाद चार अन्य लोग भी एक बच्चे के साथ घर में आ गए. बातचीत के दौरान आरोपियों ने महिला और उसके परिजनों को कट्टे की नोक पर बंधक बना लिया और लूट को अंजाम दिया.

पुलिस टीम ने राजस्थान और उत्तर प्रदेश दी दबिश

आरोपियों ने पहले सायरा खातून के हाथ-पैर टेप से बांध दिए और जान से मारने की धमकी देते हुए डेढ़ लाख रुपये की नकदी, सोने-चांदी के जेवरात, तीन मोबाइल, बैंक पासबुक और अन्य दस्तावेज लूटकर फरार हो गए. घटना के बाद निहालगंज थाने में मामला दर्ज कर पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू की. पुलिस टीम ने राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कई स्थानों पर दबिश देकर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया.

पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार

पुलिस ने बंटी, तेजसिंह, गुड्डू ठाकुर उर्फ निरोत्तम सिंह और रंजीता को गिरफ्तार कर लिया. आरोपियों से वारदात में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल, 7 हजार रुपये, परिवादी की बैंक पासबुक तथा गुड्डू की निशानदेही पर एक अवैध 12 बोर का देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं. पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपी आदतन और कुख्यात अपराधी हैं तथा इनके खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं. मामले में फरार अन्य आरोपियों की तलाश और लूटे गए जेवरात व शेष रकम की बरामदगी के प्रयास जारी है.

About the Authorदीप रंजन सिंह Content Producer

दीपरंजन सिंह लगभग एक दशक से पत्रकारिता के फिल्ड से जुड़े हुए हैं. वह अभी न्यूज18 हिंदी के राजस्थान डिजिटल डेस्क से जुड़े हैं, जहां वे बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले लगभग एक दशक से सक्रिय पत…

और पढ़ेंLocation :

Dhaulpur,Rajasthan

First Published :

August 08, 2026, 09:36 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj