Entertainment

मनीषा कोइराला का हीरो, डेब्यू करते ही बना स्टार, बढ़ते वजन ने डुबोया करियर

Last Updated:August 09, 2026, 04:01 IST

हम जिस एक्टर की बात कर रहे हैं, उन्होंने 21 साल की आयु में बॉलीवुड में डेब्यू किया था. उन्हें पहली ही फिल्म से बड़ी सफलता हाथ लगी और उनके पास तमाम प्रोजेक्ट्स के ऑफर आने लगे. मगर वह अपने करियर में ऐसी सफलता दोबारा नहीं दोहरा पाए. नतीजतन, उन्हें बॉलीवुड छोड़कर टीवी का रुख करना पड़ा.

ख़बरें फटाफट

Amazon Prime DayTop Deals Insideमनीषा कोइराला का हीरो, डेब्यू करते ही बना स्टार, बढ़ते वजन ने डुबोया करियरZoomएक्टर ने ‘राम जाने’, ‘फर्स्ट लव लेटर’ जैसी फिल्मों में काम किया.

नई दिल्ली: 90 के दशक में कई ऐसे सितारे आए, जिन्होंने अपनी मासूमियत और बेहतरीन कलाकारी के दम पर डेब्यू फिल्म से ही धमाल मचा दिया. उन्हीं कलाकारों में एक नाम विवेक मुशरान का है. विवेक मुशरान का जन्म 9 अगस्त 1969 को उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में हुआ था. विवेक ने अपनी एक्टिंग करियर की शुरुआत 1991 में महज 21 की उम्र में सुभाष घई की फिल्म ‘सौदागर’ से की. विवेक को अपनी डेब्यू फिल्म से ही रातों-रात ऐसी सफलता मिली कि उनके सामने नई फिल्मों के ऑफर की झड़ी लग गई.

विवेक मुशरान को अपने पहले ही फिल्म ‘सौदागर’ में दिलीप कुमार और राज कुमार जैसे दिग्गज और मंझे हुए कलाकारों के साथ काम करने का मौका मिला. इस फिल्म में उनकी जोड़ी अभिनेत्री मनीषा कोइराला के साथ थी. लोगों को मूवी का ‘ईलू ईलू’ गाना बेहद पसंद आया था.

नही दोहरा पाए ‘सौदागर’ जैसी सफलता पहली फिल्म की लाजवाब कामयाबी के बाद विवेक के सामने कई नई फिल्मों के ऑफर आते गए. उन्होंने ‘राम जाने’, ‘फर्स्ट लव लेटर’, ‘प्रेम दीवाने’, ‘इंसानियत के देवता’, ‘सनम’, ‘मनचला’ और ‘बेवफा से वफा’ जैसी फिल्मों में काम किया, लेकिन उनकी कोई भी फिल्म ‘सौदागर’ इतनी सफल नहीं रही. धीरे-धीरे लोगों के बीच अभिनेता का क्रेज कम होता गया और फिर उनके करियर में एक ऐसा समय आया कि उन्हें फिल्मों में लीड रोल मिलने बंद हो गए.

टीवी इंडस्ट्री का किया रुखकुछ समय बाद विवेक का वजन बढ़ने की वजह से फिल्मों में काम मिलना ही बंद हो गया. इसके बाद, विवेक ने टेलीविजन इंडस्ट्री की ओर रुख किया और ‘सोनपरी’ जैसे सीरियल में रोहित का किरदार निभाया. उन्होंने ‘भास्कर भारती’, ‘बात हमारी पक्की है’ और ‘परवरिश’ जैसे अन्य शोज में भी काम किया. अभिनेता ने ‘किस्ना’, ‘तमाशा’ और ‘दो पत्ती’ जैसी अन्य फिल्मों में भी अभिनय किया है. विवेक मुशरान 57वां जन्मदिन मनाने वाले हैं, लेकिन उन्होंने अभी तक शादी नहीं की है.

About the AuthorAbhishek NagarSenior Sub Editor

अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ में सीनियर सब एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली के रहने वाले अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने एंटरटेनमेंट बीट के अलावा करियर, हेल्थ और…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,Delhi

First Published :

August 09, 2026, 04:01 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj