Sports

भारत का वो बदनसीब खिलाड़ी, जिसने 1 ही टेस्ट खेला और वही बन गया उसका विदाई मैच

होमखेलक्रिकेट

भारत का वो बदनसीब खिलाड़ी, जिसने 1 ही टेस्ट खेला और वही बन गया उसका विदाई मैच

Last Updated:August 09, 2026, 05:01 IST

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर रॉबिन सिंह सीमित ओवरों के एक बेहतरीन खिलाड़ी थे. मिडिल ऑर्डर में दमदार बल्लेबाजी के साथ रॉबिन सिंह अपनी शानदार फील्डिंग के लिए भी मशहूर थे, लेकिन लाल गेंद के क्रिकेट में उनका करियर कुछ खास नहीं रहा. टीम इंडिया के लिए रॉबिन सिंह अपने पूरे करियर में सिर्फ एक ही टेस्ट मैच खेल पाए.Amazon Prime DayTop Deals Insideभारत का वो बदनसीब खिलाड़ी, जिसने 1 ही टेस्ट खेला और वही बन गया उसका विदाई मैचZoomपूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन सिंह

नई दिल्ली: मॉडर्न डे क्रिकेट में आज टी20 फॉर्मेट का जादू फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है. सिर्फ फैंस ही नहीं, खिलाड़ी भी अब ज्यादा से ज्यादा टी20 क्रिकेट खेलना पसंद करते हैं. यही कारण है कि फटाफट क्रिकेट के इस दौर में वनडे और टेस्ट फॉर्मेट की लोकप्रियता में काफी गिरावट देखने को मिली है. हालांकि, इसके बावजूद लगभग सभी क्रिकेटरों का सपना होता है कि वे अपने देश के लिए टेस्ट फॉर्मेट में प्रतिनिधित्व करें. लेकिन, आज के दौर में प्रतिस्पर्धा इतनी अधिक बढ़ चुकी है कि हर किसी को चाहकर भी टेस्ट में खेलने का मौका नहीं मिल पाता.

यह स्थिति सिर्फ आज की नहीं है. जब टी20 फॉर्मेट की शुरुआत नहीं हुई थी, तब भी कई ऐसे खिलाड़ी हुए जिनका अपने देश के लिए टेस्ट करियर बहुत ही छोटा रहा. ऐसे ही एक भारतीय खिलाड़ी रहे हैं, जिनका वनडे करियर तो अच्छा रहा, लेकिन टेस्ट की बात करें तो उनका डेब्यू मैच ही आखिरी साबित हुआ. यानी एक मैच के बाद उन्हें फिर कभी टेस्ट खेलने का मौका नहीं मिल पाया. यह क्रिकेटर कोई और नहीं, बल्कि रॉबिन सिंह हैं.

जिम्बाब्वे के खिलाफ हुआ था रॉबिन का टेस्ट डेब्यू

रॉबिन सिंह का टेस्ट डेब्यू अक्टूबर 1998 में जिम्बाब्वे के खिलाफ हरारे में हुआ था. अपने डेब्यू टेस्ट मैच की दोनों पारियों को मिलाकर उन्होंने कुल 27 रन बनाए थे, लेकिन इसके बाद रॉबिन को फिर कभी भारत के लिए लाल गेंद के क्रिकेट में खेलने का मौका नहीं मिल सका. हालांकि, वनडे की बात करें तो वे इस फॉर्मेट में भारतीय टीम के लिए 100 से ज्यादा मैचों में मैदान पर उतरे.

वनडे क्रिकेट में रॉबिन सिंह ने साल 1989 में वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना डेब्यू किया था. टीम इंडिया के लिए रॉबिन सिंह कुल 136 वनडे मैचों में खेले, जिसमें उन्होंने 74.30 के स्ट्राइक रेट से 2336 रन बनाए. इसमें उनके नाम 1 शतक और 9 अर्धशतक शामिल हैं. बल्लेबाजी के अलावा गेंदबाजी में भी रॉबिन सिंह ने अपना दम दिखाया. उन्होंने वनडे में 69 विकेट अपने नाम किए. गेंदबाजी में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 22 रन देकर 5 विकेट रहा. रॉबिन सिंह भारतीय टीम के लिए आखिरी बार साल 2001 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैदान पर उतरे थे. क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद उन्होंने कोचिंग के क्षेत्र में अपनी दूसरी पारी की शुरुआत की.

About the AuthorJitendra Kumar

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. वर्तमान में वह नेटवर्क 18 समूह के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हैं और हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में अपनी…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,Delhi

First Published :

August 09, 2026, 05:01 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj