1986: ‘कर्मा’ के लिए पहली पसंद नहीं थे अनुपम खेर, मजबूरी में किया कास्ट, ब्लॉकबस्टर हुई फिल्म, खुल गई किस्मत

Last Updated:August 08, 2026, 14:21 IST
बॉलीवुड की वो मल्टीस्टारर फिल्म जिसने बॉक्स ऑफिस पर सफलता का इतिहास रच दिया था. सुभाष घई के निर्देशन में बनी फिल्म सिनेमाघरों में ब्लॉकबस्टर थी. इसके लिए अनुपम खेर पहली पसंद नहीं थे, लेकिन खलनायक के रोल में उन्हें इतना पसंद किया गया कि कर्मा ने एक्टर की किस्मत बदल दी. ‘कर्मा’ को 40 साल पूरे हो चुके हैं.
नई दिल्ली. 8 अगस्त, साल 1986 को देशभक्ति से भरी फिल्म ‘कर्मा’ रिलीज हुई थी. दिलीप कुमार, नूतन, अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ, श्रीदेवी, नसीरुद्दीन शाह, पूनम ढिल्लों और अनूपम खेर स्टारर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कब्जा कर लिया था. फिल्म ब्लॉकबस्टर थी. आज इस फिल्म को 40 साल पूरे हो गए हैं. फिल्म के 40 साल पूरे होने के मौके पर अभिनेता जैकी श्रॉफ ने सोशल मीडिया पर इससे जुड़ी पुरानी यादें ताजा कीं. उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर ‘’कर्मा’’ की एक क्लिप साझा की, जिसमें फिल्म की पूरी स्टारकास्ट और निर्देशक सुभाष घई की झलक देखने को मिली. जैकी श्रॉफ ने फिल्म से जुड़े कलाकारों और निर्देशक को टैग करते हुए इसकी 40वीं सालगिरह पर यादें साझा कीं.
दिलीप कुमार और नूतन स्टारर इस फिल्म ने यूं तो हर कलाकार के लिए इंडस्ट्री में नई राह खोली लेकिन अनुपम खेर वो कलाकार थे जिनकी किस्मत बदल गई. सुभाष घई के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अनुपम खेर ने खलनायक का रोल अदा किया था, लेकिन क्या आप जानते हैं कि वो इस फिल्म के लिए पहली पसंद नहीं थे. सुभाष घई की फिल्म ‘कर्मा’ के लिए अमरीश पुरी खलनायक के तौर पर पहली पसंद थे, लेकिन अमरीश पुरी अपनी फिल्मों में इतनी बार मर चुके थे कि सुभाष घई को लगा कि फिर एक बार उन्हें फिल्म में मारना दिलचस्प नहीं होगा. इसके बाद डायरेक्टर ने अनुपम खेर को कास्ट किया.
40 YEARS OF KARMA! 🎬❤️
40 years ago, KARMA happened! And what a blockbuster it was! What a film! What memories! What a turning point in my life!😎❤️#Saaransh had established me as an actor. But Subhash Ghai Sahab’s KARMA made me a commercial star. Suddenly, I was part of that… pic.twitter.com/ZYLQh8p1bl



