पत्नी पर था शक, वकील साहब ने कमरे में लगाया मिनी कैमरा, 2 दिन बाद रिकॉर्डिंग चेक की तो उड़ गए होश

Last Updated:August 09, 2026, 09:08 IST
Jaipur Theft Case Viral Video: जयपुर में चोरी का एक मामला इन दिनों चर्चा में है,जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जहां घर में लगाए गए एक मिनी कैमरे की रिकॉर्डिंग ने कथित तौर पर चोरी की गुत्थी सुलझाने में पुलिस की मदद की. बताया जा रहा है कि एक वकील ने पत्नी की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए कमरे की लाइट में कैमरा लगाया था. कैमरा लगाने के करीब दो दिन बाद घर से जेवर गायब हो गए. चोरी के बाद जब कैमरे की रिकॉर्डिंग देखी गई तो कथित तौर पर महिला ही जेवर ले जाती नजर आई. पति ने पुलिस को इसकी जानकारी दी. पूछताछ के दौरान महिला ने कथित तौर पर जेवर अपने प्रेमी को देने की बात स्वीकार की. पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है और अब कथित प्रेमी की तलाश के साथ जेवर बरामद करने की कोशिश की जा रही है. वायरल वीडियो की न्यूज18 स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है.
ख़बरें फटाफट
जयपुर में चोरी का एक मामला इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है
जयपुर. राजस्थान की राजधानी जयपुर में चोरी की एक घटना ने पति-पत्नी के रिश्ते और घर में लगे एक छोटे कैमरे की कहानी को चर्चा में ला दिया. एक वकील को अपनी पत्नी की गतिविधियों पर शक था, जिसके चलते उन्होंने कमरे की लाइट में एक मिनी कैमरा लगाया था. हालांकि कैमरा लगाने का मकसद कुछ और था, लेकिन दो दिन बाद घर में चोरी हो गई और इसी कैमरे की रिकॉर्डिंग ने पुलिस को मामले की जांच में अहम सुराग दे दिया. इसका वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. हालांकि न्यज18 इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है.
बताया जा रहा है कि जयपुर निवासी वकील को अपनी पत्नी के व्यवहार को लेकर कुछ समय से संदेह था. इसी वजह से उन्होंने एक छोटा कैमरा खरीदा और उसे कमरे की लाइट में फिट कर दिया. कैमरा लगाने के कुछ समय बाद ही घर में जेवर चोरी होने की घटना सामने आ गई. घर से गहने गायब होने के बाद पत्नी ने भी चोरी को लेकर हैरानी जताई और परिवार में इसको लेकर काफी हंगामा हुआ. पत्नी ने खूब छाती पीटी “हाय मेरा हार” हाय मेरा जेवर… फिर बाद में जब पति ने इस कैमरे की रिकॉर्डिंग देखी तो आरोपी कोई और नहीं उसकी पत्नी ही निकली. रिकॉर्डिंग में घर से जेवर ले जाने की वीडियो भी दिखाई दी. पति ने इसकी जानकारी पुलिस को दी. पुलिस ने रिकॉर्डिंग के आधार पर जांच आगे बढ़ाई और महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की.
महिला ने प्रेमी को जेवर देने की बात स्वीकार कर ली
पुलिस की पूछताछ के दौरान महिला ने कथित तौर पर घर से चोरी किए गए जेवर अपने प्रेमी को देने की बात स्वीकार की. पुलिस अब उस व्यक्ति की तलाश कर रही है, जिसे महिला ने जेवर देने की बात बताई है. पुलिस का कहना है कि मामले में चोरी किए गए सामान की बरामदगी और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है. इस घटना में सबसे दिलचस्प बात यह रही कि जिस कैमरे को पति ने पत्नी की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए लगाया था, उसी कैमरे की रिकॉर्डिंग चोरी के मामले में अहम सबूत बन गई. कैमरे में रिकॉर्ड हुई घटना ने घर के भीतर हुई चोरी की जांच को एक नई दिशा दे दी.
हाइड कैमरा लगाया किसी और घटना के लिए था उसमें हो गया कुछ और कैद 😃
राजस्थान के जयपुर में एक वकील साहब को अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था इसलिए उन्होंने एक मिनी होल्डर कैमरा खरीदा और अपने कमरे की लाइट में फिट कर दिया
भगवान की कृपा से कैमरा लगने के 2 दिन बाद ही घर में चोरी हो गई,,… pic.twitter.com/5S4Fy23tf9



