दहशरे पर पाकिस्तान की आतंकी साजिश नाकाम, अमृतसर में 7 अरेस्ट, हथियार-ग्रेनेड बरामद

Last Updated:October 21, 2026, 11:27 IST
भारतीय एजेंसियों ने अमृतसर में ISI की बड़ी साजिश को नाकाम करते हुए 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से पाकिस्तानी हैंड ग्रेनेड, पिस्टल और ड्रग्स बरामद हुए हैं. ये सभी दशहरा पर बड़े धमाके की तैपंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को विफल कर दिया है. पुलिस ने आतंकियों के साथ विस्फोटक बरामद किए हैं. सांकेतिक तस्वीर
पाकिस्तान का नापाक चेहरा एक बार फिर सामने आया है. भारतीय एजेंसियों ने दशहरा पर भारत को दहलाने की आईएसआई की साजिश एक बार फिर नाकाम कर दी है. अमृतसर में इस संबंध में 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. इन लोगों के पास से पाकिस्तान में बनाए गए विस्फोटक बरामद किए गए हैं.
जानकारी के मुताबिक दशहरा पर बम-धमाकों के शोर में आतंकवादी भारत के शहरों को निशाना बनाने वाले थे और भीड़ में खूनी खेल खेलने की तैयारी कर रहे थे. हालांकि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी की ये साजिश नाकाम कर दी है. अमृतसर में आतंकी साजिश रच रहे 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से एक हेंड ग्रेनेड, पिस्टल और ड्रग्स बरामद की गई हैं.
बताया जा रहा है कि ये सभी हेंड ग्रेनेड पाकिस्तान में तैयार किए गए हैं. अब एजेंसिया इस पूरे मॉड्यूल का पता लगाने के साथ ही ये भी जानकारी कर रही हैं कि ये हेंड ग्रेनेड भारत में कैसे पहुंचे और क्या अन्य शहरों में भी इनकी सप्लाई की जा चुकी है?
यह ख़बर बिल्कुल अभी आई है और इसे सबसे पहले आप Hindi पर पढ़ रहे हैं. जैसे-जैसे जानकारी मिल रही है, हम इसे अपडेट कर रहे हैं. ज्यादा बेहतर एक्सपीरिएंस के लिए आप इस खबर को रीफ्रेश करते रहें, ताकि सभी अपडेट आपको तुरंत मिल सकें. आप हमारे साथ बने रहिए और पाइए हर सही ख़बर, सबसे पहले सिर्फ Hindi..com पर…
About the Authorप्रिया गौतमSenior Correspondent
Priya Gautam is an accomplished journalist currently working with Hindi..com with over 14 years of extensive field reporting experience. Previously worked with Hindustan times group (Hindustan Hindi) and …
और पढ़ेंLocation :
Amritsar,Amritsar,Punjab
First Published :
October 21, 2026, 11:11 IST



