Rajasthan

पिता-पुत्र बेड पर सोते रहे, तकिए के नीचे छिपा रहा 5 फीट का ब्लैक कोबरा, जानें फिर क्या हुआ

Last Updated:August 09, 2026, 11:12 IST

Kota Cobra Rescue: कोटा के रथकांकरा गांव में एक परिवार उस समय दहशत में आ गया, जब करीब 5 फीट लंबा ब्लैक कोबरा घर के बेड तक पहुंच गया. सांप तकिए के नीचे छिपा हुआ था और उसी पलंग पर पिता अपने मासूम बेटे के साथ सो रहे थे. तकिए के नीचे हलचल होने पर परिवार ने उसे हटाया तो कोबरा को देखकर उनके होश उड़ गए. गनीमत रही कि सांप ने पिता या बच्चे पर हमला नहीं किया. परिवार ने उसे भगाने की कोशिश की, लेकिन कोबरा फन फैलाकर बेड पर ही बैठ गया. सूचना मिलने पर स्नैक कैचर गोविंद शर्मा मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद कोबरा का सुरक्षित रेस्क्यू किया. करीब 5 फीट लंबे कोबरा को बाद में लाडपुरा के जंगल में छोड़ दिया गया. घटना के बाद परिवार ने राहत की सांस ली.

ख़बरें फटाफट

Amazon Prime DayTop Deals Insideपिता-पुत्र बेड पर सोते रहे, तकिए के नीचे छिपा रहा कोबरा, जानें फिर क्या हुआZoomकोटा में बेड के नीचे कुंडली मारकर बैठा मिला ब्लैक कोबरा

कोटा. राजस्थान के कोटा में एक परिवार उस समय दहशत में आ गया, जब मौत बनकर आया करीब 5 फीट लंबा कोबरा घर के अंदर बेड तक पहुंच गया. हैरानी की बात यह रही कि कोबरा तकिए के नीचे जाकर छिपा हुआ था और उसी पलंग पर पिता अपने मासूम बेटे के साथ सो रहे थे. परिवार को जब तक सांप की मौजूदगी का पता चला, तब तक वह बेहद करीब पहुंच चुका था. तकिए के नीचे अचानक हलचल होने पर परिवार ने उसे उठाया तो नीचे फन फैलाए कोबरा को देखकर उनके होश उड़ गए. गनीमत रही कि कोबरा ने पिता या मासूम बच्चे पर हमला नहीं किया.

सांप को देखकर परिवार में चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग भी मौके पर जमा हो गए. परिजनों ने कोबरा को भगाने का प्रयास किया, लेकिन वह बेड पर ही फन फैलाकर बैठ गया. इसके बाद स्नैक कैचर को सूचना दी गई. मौके पर पहुंचे स्नैक कैचर गोविंद शर्मा ने काफी सावधानी और मशक्कत के बाद करीब 5 फीट लंबे ब्लैक कोबरा का रेस्क्यू किया. इसके बाद उसे लाडपुरा के जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया. सांप के रेस्क्यू के बाद परिवार और आसपास के लोगों ने राहत की सांस ली.

तकिए के नीचे छिपा था कोबरा

यह घटना कोटा के रथकांकरा गांव की है. परिवार के लोग घर में मौजूद थे. रात के समय पिता के साथ मासूम बेटे बेड पर सो रहे थे. इसी दौरान तकिए के नीचे कुछ हलचल महसूस हुई. जब तकिया उठाकर देखा तो नीचे करीब 5 फीट लंबा कोबरा मौजूद था. कोबरा को देखते ही परिवार के लोगों में डर फैल गया.

फन फैलाकर बेड पर बैठ गया सांप

परिवार के लोगों ने कोबरा को वहां से भगाने का प्रयास किया, लेकिन सांप बेड से हटने के बजाय फन फैलाकर वहीं बैठ गया. इसके बाद स्नैक कैचर गोविंद शर्मा को सूचना दी. मौके पर पहुंचे गोविंद शर्मा ने सावधानी से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और काफी मशक्कत के बाद कोबरा को पकड़ लिया.

जंगल में सुरक्षित छोड़ा गया

स्नैक कैचर गोविंद शर्मा ने करीब 5 फीट लंबे ब्लैक कोबरा को सुरक्षित पकड़ने के बाद लाडपुरा के जंगल में छोड़ दिया. इसके बाद परिवार ने राहत की सांस ली. मकान मालिक सीताराम ने बताया कि कोबरा जिस तरह तकिए के नीचे छिपा हुआ था, उससे परिवार की जान को बड़ा खतरा हो सकता था. समय रहते सांप का पता चलने से बड़ा हादसा टल गया.

मौसम बदलते ही बढ़ा सांपों का खतरा

स्नैक कैचर गोविंद शर्मा ने बताया कि मौसम में बदलाव और बारिश के दौरान सांप सहित कई जंगली जीव अपने ठिकानों से बाहर निकल आते हैं. ऐसे में ग्रामीण और शहरी इलाकों में घरों के अंदर सांप पहुंचने की घटनाएं बढ़ जाती हैं. लोगों को रात में सोने से पहले बिस्तर, तकिया और आसपास की जगह की जांच करनी चाहिए. सांप दिखाई देने पर उसे खुद पकड़ने या मारने की कोशिश नहीं करनी चाहिए, बल्कि प्रशिक्षित स्नैक कैचर या संबंधित टीम को सूचना देनी चाहिए.

About the Authorदीप रंजन सिंह Content Producer

दीपरंजन सिंह लगभग एक दशक से पत्रकारिता के फिल्ड से जुड़े हुए हैं. वह अभी न्यूज18 हिंदी के राजस्थान डिजिटल डेस्क से जुड़े हैं, जहां वे बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले लगभग एक दशक से सक्रिय पत…

और पढ़ेंFirst Published :

August 09, 2026, 11:12 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj