Entertainment

असम बाढ पीड़ितों के लिए समय रैना ने दान किए 10 लाख, हिमंत बिस्वा ने जताया आभार, फैंस ने की FIR वापस लेने की मांग

Last Updated:August 09, 2026, 10:47 IST

आसाम में आई भीषण बाढ के बीच स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना ने मदद का हाथ बढ़ाया है. उन्होंने चीफ मिनिस्टर रिलीफ फंड में 10 लाख रुपये का डोनेशन दिया है, जिसके लिए असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने उनका शुक्रिया अदा किया. हिमंत बिस्वा सरमा ने सोशल मीडिया साइट पर इसकी जानकारी साझा की है, जिसके बाद फैंस ने की केस वापस लेने की मांग डाला. नीचे पढ़ें क्या है पूरा मामला.

Amazon Prime DayTop Deals Insideअसम बाढ पीड़ितों के लिए समय रैना ने दान किए 10 लाख, CM ने जताया आभारZoom

नई दिल्ली:  असम में भीषण बाढ के चलते वहां के हालात हद से ज्यादा खराब है. इस कठिन समय में स्टैंडअप कॉमेडियन और कंटेंट क्रिएटर समय रैना मदद के लिए आगे आए हैं. समय ने भीषण बाढ से परेशान लोगों के लिए आसाम चीफ मिनिस्टर रिलीफ फंड में 10 लाख रुपये का डोनेशन दिया है. समय रैना के इस कदम की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है.

वहीं असम के चीफ मिनिस्टर ने भी समय का शुक्रिया अदा किया है. समय के अलावा बॉलीवुड स्टार्स अब मदद के लिए आगे आ रहे हैं. जिसमें भूमि पेडनेकर और रणदीप हुड्डा भी ग्राउंड लेवल पर उतरकर बाढ प्रभावित इलाको में लोगो की मदद तरते नजर आए.

समय रैना ने दिए 10 लाख

कॉमेडियन समय रैना ने आसाम में बाढ से प्रभावित लोगो की मदद के लिए 10 लाख रुपये की राशि डोनेट की है. इसके बाद आसाम के चीफ मिनिस्टर हिमंत बिस्वा सरमा ने खुद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बैंक ट्रांसफर का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए समय रैना का शुक्रिया अदा किया. सीएम ने पोस्ट में लिखा कि इस मुश्किल घडी में राहत कामो के लिए योगदान देने के लिए धन्यवाद समय.

पुरानी कंट्रोवर्सी और एफआईआर का विवाद

समय रैना का यह डोनेशन इसलिए भी सबसे ज्यादा चर्चा में है, क्योंकि इससे पहले समय रैना और असम सरकार के बीच काफी बड़ा विवाद हुआ था. समय रैना के यूट्यूब शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में अश्लीलता फैलाने और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने के आरोप लगे थे. उस वक्त सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने शो के कंटेंट की खुलकर आलोचना की थी. इसके बाद गुवाहाटी पुलिस ने समय रैना, रणवीर इलाहाबादिया और अन्य इन्फ्लुएंसर्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी.

फैंस ने सीएम से की एफआईआर वापस लेने की डिमांड

जैसे ही असम के सीएम ने समय रैना का धन्यवाद करते हुए पोस्ट शेयर की, फैंस ने सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बाढ ला दी. समय रैना के फैंस और यूजर्स सीएम की उसी पोस्ट के नीचे लगातार कमेंट्स करके उनसे समय रैना के खिलाफ दर्ज एफआईआर वापस लेने की डिमांड कर रहे हैं. कई यूजर्स का कहना है कि समय भाई ने इस मुश्किल समय में मदद की है, इसलिए उनके ऊपर से केस खत्म कर देना चाहिए.

बाढ से अब तक भारी नुकसान

आसाम में बाढ की वजह से हालात काफी गंभीर बने हुए हैं. सरकारी आंकडो के मुताबिक, राज्य के 13 से ज्यादा जिलो में लगभग 1.55 लाख से अधिक लोग बाढ की चपेट में हैं और अब तक 98 लोगो की जान जा चुकी है. गोलाघाट, शिवसागर और जोरहाट जिले सबसे ज्यादा प्रभावित हैं. ऐसे कठिन समय में समय रैना, रणदीप हुड्डा और भूमि पेडनेकर जैसी हस्तियों का यह कदम बाढ पीड़ितों के लिए बड़ी राहत साबित हो रहा है.

About the Authorगार्गी द्विवेदीSub Editor

मैं इस समय App टीम का हिस्सा हूं. App पर आप आसानी से अपनी मनपसंद खबरें पढ़ सकते हैं. मुझे खबरें लिखने का 3 साल से ज्यादा का अनुभव है और फिलहाल मैं सब एडिटर के पद पर हूं.

इससे पहले मैंने, दैनिक …

और पढ़ेंFirst Published :

August 09, 2026, 10:47 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj