Gardening Tips: मानसून में लगा दें ये 4 पौधे, तेजी से बढ़ेगी हरियाली, कम देखभाल में बन जाएगा सुंदर बगीचा

Last Updated:August 09, 2026, 12:03 IST
Mansoon Gardening Tips: बरसात का मौसम बागवानी के शौकीनों के लिए पौधे लगाने का बेहतरीन समय माना जाता है. मिट्टी में नमी और पर्याप्त पानी मिलने से पौधों की जड़ें तेजी से विकसित होती हैं और उनकी ग्रोथ अच्छी रहती है. अगर आप घर के बगीचे को हरा-भरा बनाना चाहते हैं तो इस मौसम में कनेर, अशोक, करंज और बेलपत्र जैसे पौधे लगा सकते हैं. ये पौधे कम देखभाल में भी अच्छी तरह विकसित होते हैं. कनेर अपने खूबसूरत फूलों से बगीचे की सुंदरता बढ़ाता है, जबकि अशोक तेजी से बढ़ने वाला और पर्यावरण के लिए उपयोगी पौधा है. करंज औषधीय गुणों के साथ मिट्टी के लिए भी फायदेमंद माना जाता है. वहीं बेलपत्र धार्मिक और औषधीय महत्व रखता है.
बरसात का मौसम जहां गर्मी से राहत देता है, वहीं बागवानी के शौकीनों के लिए यह सबसे सुनहरा समय माना जाता है. इस दौरान मिट्टी में नमी अधिक होती है और पौधों को प्राकृतिक रूप से पर्याप्त पानी मिल जाता है. जिससे उनकी ग्रोथ तेजी से होती है. अगर आप भी अपने बगीचे को हरा-भरा बनाना चाहते हैं तो कुछ ऐसे खास पौधे हैं, जिन्हें बरसात के समय लगाना बेहद फायदेमंद साबित होता है. ये पौधे न सिर्फ जल्दी बढ़ते हैं बल्कि कम देखभाल में भी अच्छे परिणाम देते हैं.
सबसे पहले बात करते हैं कनेर के पौधे की. कनेर एक बेहद सुंदर और मजबूत पौधा होता है, जो कम समय में अच्छी ऊंचाई पकड़ लेता है. इसकी खासियत यह है कि यह ज्यादा देखभाल नहीं मांगता और हर तरह की मिट्टी में आसानी से उग जाता है. बरसात के मौसम में इसकी जड़ें तेजी से फैलती है, जिससे पौधा जल्दी विकसित होता है. इसके फूल बगीचे की सुंदरता को और भी बढ़ा देते हैं.
अशोक का पौधा भी बरसात में लगाने के लिए बेहद उपयुक्त माना जाता है. यह पौधा न सिर्फ धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है बल्कि यह पर्यावरण को भी शुद्ध करने में मदद करता है. अशोक का पेड़ तेजी से बढ़ता है और कुछ ही समय में अच्छा आकार ले लेता है. बरसात में इसकी रोपाई करने से इसकी जड़ें मजबूत बनती है और यह लंबे समय तक हरा-भरा बना रहता है.
Add as Preferred Source on Google
करंज का पौधा भी तेजी से बढ़ने वाले पेड़ों में शामिल है. यह एक औषधीय गुणों वाला पौधा है और पर्यावरण के लिए भी बेहद उपयोगी माना जाता है. बरसात के दौरान इसकी ग्रोथ काफी तेज होती है और यह कम समय में बड़ा पेड़ बन सकता है. करंज का पेड़ मिट्टी को उपजाऊ बनाने में भी सहायक होता है, जिससे बगीचे के अन्य पौधों को भी लाभ मिलता है.
बेलपत्र का पौधा धार्मिक और औषधीय दोनों दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है. भगवान शिव को अर्पित किए जाने वाले बेलपत्र का पेड़ बरसात के मौसम में आसानी से लगाया जा सकता है. इस दौरान इसकी जड़ें तेजी से विकसित होती है और पौधा मजबूत बनता है. यह पेड़ कम पानी में भी जीवित रह सकता है, लेकिन बरसात में इसकी ग्रोथ सबसे ज्यादा होती है.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :
August 09, 2026, 12:03 IST



