Entertainment

‘फिल्म के लिए ट्रेलर बहुत मायने रखता है’, नागार्जुन ने की ‘रामायण’ की तारीफ, यश और रणबीर के रोल के हुए मुरीद

Last Updated:August 09, 2026, 23:31 IST

‘रामायण’ का ट्रेलर सामने आने के बाद से ही तरफ इसी की चर्चा हो रही है. फैंस की एक्साइटमेंट को भी ट्रेलर ने दोगुना कर दिया है. रणबीर कपूर को भगवान राम और यश को रावण के रूप में देखने के लिए लोग बेताब हैं. खुद साउथ स्टार नागार्जुन भी ट्रेलर देखने के बाद खुद को तारीफ करने से रोक नहीं पाए हैं.

ख़बरें फटाफट

Amazon Prime DayTop Deals Inside'फिल्म के लिए ट्रेलर बहुत मायने रखता है', नागार्जुन ने की 'रामायण' की तारीफZoom यश और रणबीर को लेकर कही बड़ी बात

नई दिल्ली. नितेश तिवारी की मच अवेटेड फिल्म ‘रामायण: पार्ट 1’ को लेकर लोग अपनी राय जाहिर कर रहे हैं. ट्रेलर सामने आने के बाद से तो लोग फिल्म को लेकर लोग और ज्यादा एक्साइटेड हो गए हैं. लोग फिल्म के मुरीद हुए जा रहे हैं. खुद साउथ के सुपरस्टार नागार्जुन भी ट्रेलर और स्टारकास्ट की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं.

फिल्म ‘रामायण’ में रणबीर कपूर भगवान राम, यश रावण और साई पल्लवी माता सीता के किरदार में नजर आने वाले हैं.अब इन किरदारों को लेकर साउथ के दिग्गज अभिनेता नागार्जुन अक्किनेनी ने अपनी रॉय रखी है. उन्होंने रणबीर कपूर और यश की तारीफ में कसीदे पढ़ दिए हैं.

नागार्जुन को भा रहा ‘रामायण’ का ट्रेलर

नागार्जुन ने ‘Variety India’ से बातचीत में ‘रामायण’ के ट्रेलर को लेकर खुलकर बात की है. उन्होंने नितेश तिवारी की फिल्म के ट्रेलर को शानदार बताया. है. उन्होंने कहा कि ट्रेलर के बारे में जितना कहा जाए कम है. मुझे यश और रणबीर तो ट्रेलर में अपने किरदारों में बहुत पसंद आए.उन्होंने ये भी बताया कि आज फिल्म के लिए ट्रेलर की सफलता कितनी मायने रखती है. उन्होंने कहा आज लोग ट्रेलर देखकर फिल्म देखने का फैसला करते हैं. ट्रेलर जितना दमदार होता है, ओपनिंग डे पर भी उसी तरह का ही असर पड़ सकता है.

ट्रेलर बढ़ा देते हैं फिल्म की एक्साइटमेंट

नागार्जुन ने आगे अपनी बात में कहा कि जिस तरह लोग एक्साइटेड हो रहे हैं, उससे ये तो साफ हो जाता है कि ट्रेलर की इंपॉर्टेंस आप बढ़ गया है. चाहे फिल्म भारतीय हो, हॉलीवुड की हो या कोरियन, लोग पहले उसका ट्रेलर देखते हैं और फिर तय करते हैं कि उन्हें फिल्म देखनी है या नहीं. आज ट्रेलर बहुत महत्व रखने लगे हैं. गौरतलब है कि नागार्जुन इससे पहले रणबीर कपूर के साथ अयान मुखर्जी की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन – शिवा’ में काम कर चुके हैं.

बता दें कि रणबीर कपूर की मच अवेटेड फिल्म ‘रामायण’के निर्देशन की कमान नितेश तिवारी संभाल रहे हैं. फिल्म को नमित मल्होत्रा की प्राइम फोकस स्टूडियोज, DNEG और यश की Monster Mind Creations मिलकर प्रोड्यूस कर रही हैं. फिल्म का पहला साल 2026 में और दूसरा पार्ट साल 2027 में रिलीज होने वाला है.

About the AuthorMunish KumarSenior sub editor

न्यूज 18 हिंदी में एंटरटेनमेंट सेक्शन में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार दिल्ली के रहने वाले हैं. डिजिटल मीडिया में उन्हें 10 साल का अनुभव है.राजधानी कॉलेज (DU) से पॉलिटिकल साइंस (ऑनर्स) की पढ…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

August 09, 2026, 23:31 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj