लाल गुलाबों से सजे बाबा श्याम, जोधपुर के मंछापूर्ण महादेव मंदिर में हुआ भव्य श्रृंगार, दर्शन को उमड़े भक्त

Last Updated:August 10, 2026, 16:26 IST
Jodhpur Hindi News: जोधपुर के मंछापूर्ण महादेव एवं श्याम मंदिर में बाबा श्याम का विशेष श्रृंगार लाल गुलाबों से किया गया। कोलकाता से मंगवाए गए फूलों से सजे दरबार के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी.
चौपासनी हाउसिंग बोर्ड के 14 सेक्टर स्थित मंछापूर्ण महादेव एवं श्याम मंदिर में बाबा श्याम का विशेष श्रृंगार किया गया. इस दौरान बाबा श्याम का दरबार लाल रंग के गुलाबों से सजाया गया.आकर्षक श्रृंगार के लिए विशेष रूप से कोलकाता से लाल गुलाब मंगवाए गए थे. फूलों से सजे बाबा के दिव्य स्वरूप को देखने के लिए सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं की आवाजाही शुरू हो गई थी.
मंदिर में बाबा श्याम का श्रृंगार बेहद खास रहा. लाल गुलाबों से पूरे दरबार को सजाया गया, जिससे मंदिर परिसर का स्वरूप देखते ही बन रहा था. फूलों की आकर्षक सजावट के बीच बाबा श्याम की प्रतिमा श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनी रही. मंदिर पहुंचने वाले भक्त दर्शन के साथ इस अनोखे श्रृंगार की तस्वीरें अपने मोबाइल में कैद करते नजर आए.
मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने लगी. परिवार के साथ बड़ी संख्या में लोग बाबा के दर्शन करने पहुंचे. दिनभर मंदिर परिसर में भक्तों की आवाजाही बनी रही. श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि और मनोकामनाओं के लिए प्रार्थना की. भक्ति और जयकारों से मंदिर परिसर का माहौल भक्तिमय बना रहा.
Add as Preferred Source on Google
मंदिर से जुड़े पुजारी जयराज रामचंदानी (रामू रामचंदानी) पिछले 23 वर्षों से मंदिर की सेवा और व्यवस्थाओं से जुड़े हुए हैं. उनके परिवार और श्रद्धालुओं के सहयोग से मंदिर में समय-समय पर विशेष धार्मिक आयोजन किए जाते हैं. करीब चार वर्ष पहले बाबा श्याम की प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद यहां विशेष अवसरों पर श्रृंगार, भजन-कीर्तन और भंडारे का आयोजन भी किया जाता रहा है.
मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए शाम से प्रसादी की व्यवस्था की गई, मंदिर में दिनभर श्रद्धालुओं की मौजूदगी रही और हर कोई फूलों से सजे बाबा के दरबार को निहारता और उसकी तस्वीरें लेता नजर आया. विशेष श्रृंगार ने रविवार को मंदिर में पहुंचने वाले भक्तों के लिए इस दर्शन को और भी यादगार बना दिया.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। राजस्थान की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|First Published :
August 10, 2026, 16:26 IST



