Entertainment

पब्लिक के बीच छिपकर अपनी फिल्म देख रहे थे करण जौहर, फिर झेला लोगों का गुस्सा और नफरत

Last Updated:August 10, 2026, 22:11 IST

करण जौहर की साल 2006 में आई फिल्म ‘कभी अलविदा ना कहना’ को रिलीज हुए 20 साल पूरे हो गए हैं. 11 अगस्त 2006 को रिलीज हुई इस फिल्म में शाहरुख खान, रानी मुखर्जी, अभिषेक बच्चन, प्रीति जिंटा और अमिताभ बच्चन जैसे सितारे नजर आए थे. अब सालों बाद करण ने पोस्ट शेयर कर खुलासा किया है कि उस दौरान फिल्म में कुछ कमियां थीं, लेकिन उनका मानना है कि फिल्म का दिल सही जगह पर था.

ख़बरें फटाफट

Amazon Prime DayTop Deals Insideपब्लिक के बीच छिपकर अपनी फिल्म देख रहे थे करण जौहर, फिर झेला लोगों का गुस्सा Zoomकरण जौहर की पोस्ट वायरल

नई दिल्ली. करण जौहर की फिल्म ‘कभी अलविदा ना कहना’ को रिलीज हुए 20 साल पूरे हो गए हैं. इस मौके पर उन्होंने पोस्ट शेयर फिल्म से जुड़ी कुछ बातें शेयर की हैं. उनकी इसफिल्म में शादी, प्यार, बेवफाई और रिश्तों के बीच पैदा होने वाली परेशानियों को दिखाया गया था. करण ने बताया है कि उनकी इस फिल्म में कुछ कमियां थीं और कुछ गाने ऐसे थे, जिन्हें फिल्म में रखने की जरूरत नहीं थी.

20 साल पहले जब ये फिल्म रिलीज हुई तो दर्शकों और समीक्षकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी. कुछ लोगों ने इसे करण जौहर का बेहतरीन काम बताया, तो कुछ ने इसे ‘एंटी-संस्कारी’ तक कह दिया था.फिल्म में शाहरुख खान, रानी मुखर्जी, अभिषेक बच्चन, प्रीति जिंटा और अमिताभ बच्चन नजर आए थे.

पेड प्रीव्यू में छिपकर बैठे थे करण

फिल्म की 20वीं सालगिरह के मौके पर करण जौहर ने सोशल मीडिया पर एक लंबा पोस्ट शेयर किया. उन्होंने फिल्म की रिलीज से पहले और बाद के कई किस्से बताए. करण ने यह भी माना है कि किया कि फिल्म में कुछ कमियां थीं और कुछ गाने ऐसे थे, जिन्हें फिल्म में रखने की जरूरत नहीं थी. हालांकि, उनका कहना है कि फिल्म की भावनाएं और उसका मकसद सही था. करण जौहर ने बताया कि ‘कभी अलविदा ना कहना’ की रिलीज से एक रात पहले एक सिनेमाघर में पेड प्रीव्यू रखा गया था. वह चुपचाप आम दर्शकों के बीच बैठकर अपनी फिल्म देखने पहुंचे थे.

View this post on Instagram

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj