Jaipur News: राजस्थान यूनिवर्सिटी में छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग को लेकर छात्रों ने किया भूमि समाधि आंदोलन

Last Updated:August 10, 2026, 16:26 IST
राजस्थान यूनिवर्सिटी में छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग को लेकर सोमवार को छात्रों ने जोरदार प्रदर्शन किया. छात्रनेता लक्ष्यराज सिंह के नेतृत्व में छात्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में भूमि समाधि आंदोलन पर बैठे. प्रदर्शन के दौरान एक छात्र के समाधि लेने के प्रयास से हड़कंप मच गया. पुलिस ने छात्रों को हटाने के लिए बल प्रयोग किया और कई प्रदर्शनकारियों समेत छात्रनेता लक्ष्यराज सिंह को हिरासत में लिया. प्रदर्शन के बाद यूनिवर्सिटी परिसर में तनावपूर्ण माहौल बना रहा.
जयपुर. राजस्थान यूनिवर्सिटी में छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग को लेकर सोमवार को छात्रों ने जोरदार प्रदर्शन किया. चुनाव बहाली की मांग को लेकर बड़ी संख्या में छात्र यूनिवर्सिटी के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में जुटे और जमकर नारेबाजी की. प्रदर्शन का नेतृत्व छात्रनेता लक्ष्यराज सिंह कर रहे थे. छात्रों ने चुनाव बहाल होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही. छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में भूमि समाधि आंदोलन पर बैठ गए. छात्रों का कहना था कि लंबे समय से छात्रसंघ चुनाव नहीं होने के कारण छात्र राजनीति और छात्र हितों से जुड़े मुद्दों पर असर पड़ रहा है. प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने चुनाव जल्द से जल्द बहाल करने की मांग को लेकर नारे लगाए. आंदोलन के दौरान एक छात्र द्वारा भूमि समाधि लेने का प्रयास किए जाने से मौके पर अचानक हड़कंप मच गया. पुलिस और प्रशासन ने स्थिति को संभालने की कोशिश की. छात्र के इस प्रयास के बाद मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने प्रदर्शनकारियों को वहां से हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी.
प्रदर्शन के दौरान छात्रों और पुलिस के बीच तनाव की स्थिति बन गई, पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे छात्रों को मौके से हटाने के लिए बल प्रयोग किया. इसके बाद कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया। पुलिस की कार्रवाई के दौरान छात्रों को स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स से खदेड़ दिया गया. छात्रों का आरोप है कि वे शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें हटाने के लिए बल प्रयोग किया। कार्रवाई के बाद यूनिवर्सिटी परिसर में कुछ समय के लिए तनावपूर्ण माहौल बना रहा.
छात्रनेता लक्ष्यराज सिंह भी हिरासत में
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे छात्रनेता लक्ष्यराज सिंह को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया. पुलिस की कार्रवाई के बाद प्रदर्शनकारी छात्रों में नाराजगी और बढ़ गई। छात्र नेताओं ने चुनाव बहाली की मांग को लेकर आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया है. राजस्थान यूनिवर्सिटी में छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग लगातार छात्र संगठनों के प्रमुख मुद्दों में बनी हुई है. सोमवार के प्रदर्शन में छात्रों ने सरकार और विश्वविद्यालय प्रशासन से चुनाव जल्द बहाल करने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्रवाई और छात्रों की हिरासत के बाद मामला और गरमा गया है. फिलहाल यूनिवर्सिटी के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में हुए प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई को लेकर छात्रों में आक्रोश है. छात्रसंघ चुनाव की बहाली को लेकर आने वाले दिनों में आंदोलन और तेज होने की संभावना जताई जा रही है.
About the AuthorMonali Paul
नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…
और पढ़ेंLocation :
Jaipur,Rajasthan
First Published :
August 10, 2026, 16:26 IST



