Sports

हार्दिक पंड्या को किसी हाल में नहीं छोड़ेगी MI! नई रिपोर्ट ने सबको चौंकाया, KKR-CSK के साथ क्या खिचड़ी पक रही

होमखेलक्रिकेट

हार्दिक पंड्या को किसी हाल में नहीं छोड़ेगी MI! नई रिपोर्ट ने सबको चौंकाया

Last Updated:August 10, 2026, 20:37 IST

hardik pandya trade latest news: मुंबई इंडियंस के साथ हार्दिक पंड्या का सफर जारी रहेगा या वह किसी नई टीम की जर्सी में नजर आएंगे, इस पर अभी तस्वीर साफ नहीं है. नई रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि मुंबई इंडियंस हार्दिक को ट्रेड करेगी या नहीं, इस पर ही अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है.Amazon Prime DayTop Deals Insideहार्दिक पंड्या को किसी हाल में नहीं छोड़ेगी MI! नई रिपोर्ट ने सबको चौंकायाZoomहार्दिक पंड्या को लेकर मुंबई इंडियंस ने नहीं खोले पत्ते.

नई दिल्ली. हार्दिक पंड्या को लेकर पिछले कुछ हफ्तों से ट्रेड की चर्चा का जो बाजार गर्म था, अब उसी कहानी में एक नया ट्विस्ट आ गया है. लगातार ऐसी खबरें सामने आ रही थीं कि मुंबई इंडियंस अपने इस स्टार ऑलराउंडर और कप्तान को आईपीएल 2027 से पहले किसी दूसरी टीम को ट्रेड कर सकती है. कोलकाता नाइटराइडर्स, चेन्नई सुपर किंग्स, राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स तक का नाम इस रेस में जुड़ चुका था. लेकिन ताजा रिपोर्ट ने इन अटकलों पर फिलहाल ब्रेक लगा दिया है. क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई इंडियंस ने हार्दिक को ट्रेड करने पर अभी कोई अंतिम फैसला नहीं लिया है. रही बात केकेआर और सीएसके से बातचीत की तो वह अभी शुरुआती दौर में ही है. चलिए आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं.

हार्दिक को कहीं नहीं जाने देगी MI?आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस के खराब प्रदर्शन के बाद हार्दिक के भविष्य पर सवाल उठने लगे थे. पांच बार की चैंपियन टीम उनकी कप्तानी में खेलते हुए इस सीजन में नौवें स्थान पर रही. इसके बाद हार्दिक के ट्रेड को लेकर अटकलों ने जोर पकड़ा, लेकिन अब सामने आई रिपोर्ट के मुताबिक मुंबई इंडियंस ने हार्दिक को ट्रेड करने का फैसला नहीं किया है. यानी फिलहाल यह कहना जल्दबाजी होगी कि हार्दिक अगले सीजन में मुंबई का साथ छोड़ देंगे. मुंबई की ओर से पहले भी संकेत मिले थे कि टीम का पोस्ट-सीजन रिव्यू अभी चल रहा है और खिलाड़ी ट्रेड को लेकर कोई अंतिम फैसला नहीं हुआ है. इसका मतलब है कि फ्रेंचाइजी पहले पूरी स्थिति का आकलन करेगी और उसके बाद ही आगे बढ़ेगी.

KKR हार्दिक को चाहती है, लेकिन…हार्दिक के ट्रेड होने को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा कोलकाता नाइट राइडर्स की रही है. पिछली कई रिपोर्टों में दावा किया गया था कि केकेआर ने हार्दिक के लिए मुंबई से कई दौर की बातचीत की और उन्हें कप्तानी की पेशकश भी संभावित विकल्प के तौर पर सामने आई थी. हालांकि, मौजूदा स्थिति में सबसे बड़ी अड़चन ट्रेड की कीमत है. रिपोर्ट के मुताबिक केकेआर हार्दिक को चाहती है, मगर अपने किसी बड़े मार्की खिलाड़ी को ट्रेड में गंवाना नहीं चाहती. ऐसे में दोनों फ्रेंचाइजियों के बीच डील को अंतिम रूप देना आसान नहीं होगा.

CSK की भी दिलचस्पीचेन्नई सुपर किंग्स का नाम भी हार्दिक की संभावित नई टीम के तौर पर सामने आया है. हालांकि, सीएसके के सीईओ कासी विश्वनाथन ने साफ किया है कि फ्रेंचाइजी ने अभी इस मामले पर गंभीरता से विचार शुरू नहीं किया है. उन्होंने कहा कि टीम पहले नए हेड कोच का फैसला करेगी. उसके बाद ही दूसरे मामलों पर बैठकर फैसला किया जाएगा. ऐसे में सीएसके के साथ हार्दिक की डील फिलहाल पक्की खबर से ज्यादा संभावित विकल्प नजर आती है.

हार्दिक पंड्या की मुंबई इंडियंस से ट्रेड होने की अटकलें हैं.

दिलचस्प बात यह है कि जुलाई में हार्दिक और सीएसके के बीच संभावित ट्रेड को लेकर काफी बड़ी खबरें आई थीं. एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि सीएसके हार्दिक के बदले शिवम दुबे, डेवाल्ड ब्रेविस और करीब 10 करोड़ रुपये जैसे पैकेज पर विचार कर सकती है, जबकि मुंबई की प्राथमिकता आयुष म्हात्रे को शामिल करने की बताई गई थी. हालांकि, यह रिपोर्टेड ट्रेड प्रस्ताव था, कोई आधिकारिक डील नहीं. अब ताजा रिपोर्ट में सीएसके की ओर से बातचीत पर ही सवाल खड़े हो रहे हैं. यानी पिछले कुछ हफ्तों में हार्दिक ट्रेड की कहानी में कई अलग-अलग दावे सामने आए हैं, लेकिन अभी तक कोई समझौता पक्का नहीं हुआ है.

RR और LSG भी रेस में पर सिर्फ अटकलेंहार्दिक को लेकर राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स का नाम भी सामने आ रहा है. हालांकि, इन दोनों टीमों के साथ जुड़ी खबरें फिलहाल सिर्फ अटकलों ही मानी जा रही हैं. यानी इस समय हार्दिक के सामने कई संभावित रास्ते जरूर हैं, लेकिन मुंबई इंडियंस से उनकी विदाई अभी तय नहीं है. बात हार्दिक पंड्या की करें तो आईपीएल 2026 के बाद से हार्दिक मैदान से दूर हैं. वह बेंगलुरु में रहकर सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में अपनी फिटनेस पर काम कर रहे हैं और धीरे-धीरे पूरी फिटनेस की ओर बढ़ रहे हैं. ऐसे में ट्रेड का फैसला सिर्फ टीम की जरूरत पर नहीं, बल्कि हार्दिक की फिटनेस और आने वाले सीजन में उनकी भूमिका पर भी निर्भर करेगा.

About the AuthorShivam Upadhyay

परिचय
शिवम उपाध्याय एक खेल पत्रकार हैं, जो नवंबर 2025 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. क्रिकेट उनकी विशेषज्…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

August 10, 2026, 20:37 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj