Rajasthan

Nimbu Ka Achaar: बारिश में चटकारे का मजा…घर पर बनाएं नींबू का खट्टा-मीठा अचार,जानें आसान तरीका

Last Updated:August 11, 2026, 12:04 IST

Recipe Of Nimbu Achar:बारिश के मौसम में अगर कुछ खट्टा-मीठा और चटपटा खाने का मन हो, तो घर पर बनाएं स्वादिष्ट नींबू का अचार. सौंफ, जीरा, अजवाइन, काली मिर्च और काला नमक जैसे मसालों से तैयार यह अचार रोटी, पराठे और दाल-चावल का स्वाद दोगुना कर देगा.

Amazon Prime DayTop Deals Inside

बारिश के मौसम में अगर कुछ खट्टा-मीठा और चटपटा खाने का मन हो तो घर पर नींबू का अचार बनाकर खा सकते हैं. नींबू का खट्टा-मीठा अचार खाने में बेहद स्वादिष्ट होता है और इसे बनाने के लिए ज्यादा सामान की जरूरत भी नहीं पड़ती. घर में मौजूद मसालों से ही यह अचार आसानी से तैयार किया जा सकता है. यह अचार रोटी, पराठे और दाल-चावल के साथ खाने का स्वाद बढ़ा देता है.

गृहिणी प्रभा शर्मा ने बताया कि नींबू का खट्टा-मीठा और तीखा अचार बनाना बहुत आसान है. सबसे पहले बाजार से लाए गए नींबुओं को गर्म पानी से अच्छी तरह धो लें. इसके बाद नींबुओं को साफ कपड़े या छलनी में रख दें, ताकि उनका पानी पूरी तरह सूख जाए. पानी सूखने के बाद सभी नींबुओं को चार-चार टुकड़ों में काट लें.

अब कटे हुए नींबुओं का रस एक कटोरी में निचोड़ लें और उनके बीज अलग कर दें. इसके बाद अचार के लिए मसाला तैयार करें. एक किलो नींबू के लिए 25 ग्राम सौंफ, 25 ग्राम जीरा, 25 ग्राम काली मिर्च, 25 ग्राम अजवाइन, 10 ग्राम लौंग, 25 ग्राम मेथी और स्वाद के अनुसार हींग लें. सभी मसालों को मिक्सर में दरदरा पीस लें. इसके बाद इसमें 250 ग्राम काला नमक और 20 ग्राम गरम मसाला डालकर अच्छी तरह मिला लें.

Add as Preferred Source on Google

अब तैयार मसाले को कटे हुए नींबुओं में अच्छी तरह मिलाएं. ध्यान रखें कि मसाला नींबू के हर टुकड़े पर अच्छी तरह लग जाए. इसके बाद अचार को साफ और सूखे कंटेनर में भरकर दो दिन के लिए रख दें.

दो दिन बाद अचार में 500 ग्राम चीनी डालें और इसे अच्छी तरह मिला दें. इसके बाद अचार को दोबारा साफ डिब्बे में भरकर रख दें. करीब 5 से 6 दिन में चीनी नींबू में अच्छी तरह घुल जाएगी और खट्टा-मीठा नींबू का अचार बनकर तैयार हो जाएगा इस अचार को रोटी, पराठे या दाल-चावल के साथ खाया जा सकता है. इसमें अजवाइन, जीरा, हींग और काला नमक जैसे मसाले शामिल होने से इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। राजस्थान की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|First Published :

August 11, 2026, 12:04 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj