Rajasthan

Jodhpur News: ट्रैक्टर चलाते देसी अंदाज में दिखे मंत्री जोगाराम पटेल, कहा – अन्नदाता का स्वाभिमान ही असली धड़कन

Last Updated:August 11, 2026, 13:29 IST

Jodhpur News: कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल का अपने पैतृक गांव धुंधाड़ा में देसी अंदाज देखने को मिला. मंत्री ने खेत में खुद ट्रैक्टर चलाकर कल्टीवेटर से कृषि कार्य किया और बचपन की यादें ताजा की. इस दौरान उन्होंने किसानों के सम्मान में कहा कि खेत की माटी, ट्रैक्टर की गर्जना और अन्नदाता का स्वाभिमान ही इस धरती की असली धड़कन है. उनका यह अंदाज क्षेत्र के साथ सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बना हुआ है.

Amazon Prime DayTop Deals Insideबचपन की गलियों से खेत तक,जोगाराम पटेल ने ट्रैक्टर चलाकर ताजा की पुरानी यादेंZoom

जोधपुर. कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल का अपने पैतृक गांव धुंधाड़ा में देसी अंदाज देखने को मिला. गांव की मिट्टी से जुड़ी अपनी पुरानी यादों को ताजा करते हुए मंत्री पटेल ने खेत में खुद ट्रैक्टर चलाया और कल्टीवेटर से कृषि कार्य किया. इस दौरान उन्होंने खेत की मिट्टी और खेती-किसानी से अपने जुड़ाव को महसूस करते हुए किसानों के प्रति सम्मान और अपनत्व का संदेश दिया.

पैतृक गांव धुंधाड़ा पहुंचे जोगाराम पटेल ने खेत में पहुंचकर कृषि कार्य में हाथ बंटाया, उन्होंने खुद ट्रैक्टर की कमान संभाली और खेत में कल्टीवेटर चलाया. मंत्री को खेत में ट्रैक्टर चलाते देख आसपास मौजूद लोगों में भी उत्साह नजर आया. इस दौरान उन्होंने खेती के पारंपरिक तौर-तरीकों से अपने पुराने जुड़ाव को याद किया और ग्रामीण परिवेश में बिताए बचपन के दिनों की यादें ताजा की.

खेत की माटी और अन्नदाता का स्वाभिमान असली धड़कन

कृषि कार्य के दौरान मंत्री जोगाराम पटेल ने किसानों के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा, खेत की माटी, ट्रैक्टर की गर्जना और अन्नदाता का स्वाभिमान ही इस धरा की असली धड़कन है” उनके इस संदेश में खेती-किसानी और किसान जीवन के प्रति सम्मान की भावना नजर आई. उन्होंने कहा कि किसान देश की अर्थव्यवस्था और समाज की महत्वपूर्ण कड़ी हैं और कृषि से जुड़ाव हमारी ग्रामीण संस्कृति की पहचान है. मंत्री पटेल का यह अंदाज क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है. ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों के बीच उनके खेत में ट्रैक्टर चलाने और कृषि कार्य करने की तस्वीरों व वीडियो को लेकर उत्साह देखा जा रहा है. लोगों का कहना है कि जनप्रतिनिधियों का इस तरह आमजन और किसानों के बीच पहुंचकर उनके काम से जुड़ना अपनत्व की भावना को मजबूत करता है.

सोशल मीडिया पर भी छाया वीडियो

जोगाराम पटेल का खेत में ट्रैक्टर चलाते हुए देसी अंदाज सोशल मीडिया पर भी लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहा है. तस्वीरों और वीडियो में मंत्री खेत में कृषि कार्य करते नजर आ रहे हैं. उनके इस सहज और ग्रामीण परिवेश से जुड़े अंदाज को लोग पसंद कर रहे हैं. मंत्री पटेल ने अपने पैतृक गांव की मिट्टी से जुड़कर न केवल बचपन की यादों को ताजा किया, बल्कि किसानों के प्रति सम्मान और उनके श्रम की महत्ता का संदेश भी दिया.

About the AuthorMonali Paul

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…

और पढ़ेंLocation :

Jodhpur,Rajasthan

First Published :

August 11, 2026, 13:29 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj