Rajasthan

राजस्थान में मानसून एक्टिव, अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट जारी, झालावाड़ के सुनेल में 300 MM बरसा पानी

Last Updated:August 11, 2026, 13:54 IST

Rajasthan Latest Weather News: राजस्थान में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है. मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे दक्षिण-पूर्वी और पूर्वी राजस्थान में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. मध्य प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में बने कम दबाव के क्षेत्र और मानसून ट्रफ के प्रभाव से कई जिलों में बारिश हो रही है. पिछले 24 घंटे में झालावाड़ के सुनेल में 300 मिलीमीटर अत्यंत भारी बारिश दर्ज हुई, जबकि बूंदी और कोटा में भी अतिभारी बारिश हुई. आज कोटा, उदयपुर, अजमेर और जयपुर संभाग में बारिश का जोर रहने की संभावना है. 12 अगस्त को भी भारी बारिश जारी रह सकती है.

ख़बरें फटाफट

Amazon Prime DayTop Deals Insideराजस्थान में मानसून एक्टिव, अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट जारीZoomराजस्थान में मानसून एक्टिव, मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे में बारिश का अलर्ट

जयपुर: राजस्थान में मानसून का दौर एक बार फिर से एक्टिव हो चुका है. मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए राज्य के दक्षिण-पूर्वी और पूर्वी हिस्सों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है. दरअसल, मध्य प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी हिस्से के ऊपर एक कम दबाव का मजबूत क्षेत्र बना हुआ है. इसके साथ ही मानसून ट्रफ लाइन बीकानेर से होती हुई इसी कम दबाव के क्षेत्र से होकर गुजर रही है, जिसके चलते पूरे प्रदेश में बादलों की गरज के साथ झमाझम बारिश का दौर लगातार जारी है.

मौसम केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार, पिछले 24 घंटों में प्रदेश के कई जिलों में भारी से अत्यंत भारी बारिश दर्ज की गई है. सबसे ज्यादा असर झालावाड़ जिले में देखने को मिला, जहाँ मूसलाधार बारिश ने जनजीवन प्रभावित किया है. झालावाड़ के सुनेल इलाके में रिकॉर्ड 300 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई. इसके अलावा बूंदी और कोटा में भी अतिभारी बारिश दर्ज की गई है. वहीं बांसवाड़ा, बांदा और डीडवाना जिलों में भी कुछ स्थानों पर तेज और भारी बारिश रिकॉर्ड की गई, जिससे नदियां और नाले उफान पर आ गए हैं.

इन जिलों में रहेगा बारिश अलर्टआज राज्य के कोटा, उदयपुर, अजमेर और जयपुर संभाग में बारिश की तीव्रता सबसे ज्यादा रहने की संभावना जताई गई है. इन संभागों के कुछ हिस्सों में मध्यम से भारी और अतिभारी बारिश हो सकती है. वहीं भरतपुर, बीकानेर और जोधपुर संभागों में भी बादल मेहरबान रहेंगे और कुछ स्थानों पर मध्यम से तेज बारिश के आसार हैं. 12 अगस्त को भी जयपुर, भरतपुर, अजमेर, कोटा, उदयपुर, जोधपुर और बीकानेर संभागों में बारिश का यह दौर बना रहेगा. दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में 12 अगस्त के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है, जहाँ एक-दो स्थानों पर अतिभारी बारिश भी हो सकती है.

13 अगस्त से कमजोर पड़ेगा मानसूनमौसम विभाग के अनुसार 13 अगस्त से प्रदेश में भारी बारिश की गतिविधियों में कमी आने के संकेत हैं. उस दिन राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होगी, जबकि पूर्वी राजस्थान में केवल एक-दो स्थानों पर ही भारी बारिश की गुंजाइश बनी रहेगी. 14 अगस्त से जोधपुर, उदयपुर और अजमेर संभाग में बारिश की गतिविधियां काफी हद तक घट जाएंगी, हालांकि उत्तर-पश्चिमी, उत्तरी और पूर्वी हिस्सों में मध्यम बारिश का दौर जारी रह सकता है. अंततः 15 अगस्त से राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में मानसून का जोर काफी कम हो जाएगा.

About the AuthorJagriti Dubey

मेरा नाम जागृति दुबे है. मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में पिछले 6 वर्षों से सक्रिय हूं. पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून को मैंने वर्ष 2019 में GBN 24 न्यूज़ चैनल से इंटर्नशिप के साथ शुरुआत देकर एक पेशेव…

और पढ़ेंLocation :

Jaipur,Rajasthan

First Published :

August 11, 2026, 13:52 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj