राजसमंद में नाथद्वारा मूर्ति स्थापना विवाद, दौसा के नीलकंठ महादेव मंदिर में उमड़ी भीड़

Last Updated:August 12, 2026, 07:14 IST
Rajasthan News Live: राजस्थान के राजसमंद जिले में नाथद्वारा मूर्ति स्थापना विवाद को लेकर भाजपा पदाधिकारियों का पुतला फूंका गया. वहीं नाथूवास तालाब में गंदे पानी से हजारों मछलियों की मौत हो गई. दौसा के नीलकंठ मह…और पढ़ें
Rajasthan News Live: दौसा में सावन के महीने में गूंजे बम-बम भोले के जयकारे
Rajasthan News Live: नाथद्वारा में राम मंदिर मूर्ति स्थापना प्रकरण को लेकर विवाद गहराता जा रहा है. धार्मिक आस्था से खिलवाड़ का आरोप लगाते हुए हिंदूवादी संगठनों ने गहरा आक्रोश व्यक्त किया है. विरोध प्रदर्शन के तहत कार्यकर्ताओं ने नाथद्वारा नगर के प्रसिद्ध चौपाटी क्षेत्र में जमकर नारेबाजी की और भाजपा पदाधिकारियों का पुतला फूंका. संगठनों ने मामले में सख्त रुख अपनाते हुए दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है.
धौलपुर में चंबल नदी का जलस्तर बढ़ने की चेतावनी: जिला प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी
धौलपुर में काली सिंध नदी के नवनेरा बैराज से कल 4.15 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद चंबल नदी का जलस्तर बढ़ने की संभावना है. जिला प्रशासन के अनुसार आज शाम 4 से 6 बजे के बीच चंबल का जलस्तर 133 मीटर तक पहुंच सकता है. हालांकि फिलहाल किसी गांव के प्रभावित होने की आशंका नहीं है. प्रशासन ने एडवाइजरी जारी कर आमजन और पशुपालकों से चंबल नदी व तटीय क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की है.
जयपुर: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 123 डिप्टी एसपी के तबादले
जयपुर: राजस्थान पुलिस मुख्यालय ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 123 उप पुलिस अधीक्षक (DSP) स्तर के अधिकारियों के स्थानांतरण आदेश जारी किए हैं. इसके साथ ही सूची में 48 प्रशिक्षु आरपीएस (RPS) अधिकारियों के भी नए पदस्थापन (Posting) के आदेश शामिल हैं. इस फेरबदल का मुख्य उद्देश्य कानून व्यवस्था को अधिक सुदृढ़ और प्रभावी बनाना है.
राजनगर थाना पुलिस की कार्रवाई: 375 ग्राम गांजे के साथ एक गिरफ्तार
राजसमंद: अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन त्रिनेत्र’ अभियान के तहत राजनगर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एक संदिग्ध व्यक्ति को करीब 375 ग्राम अवैध गांजे के साथ दबोच लिया. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है ताकि मादक पदार्थों की सप्लाई चेन से जुड़े अन्य लोगों का भी सुराग लगाया जा सके.
दौसा में सावन के महीने में गूंजे बम-बम भोले के जयकारे
दौसा: सावन के पवित्र महीने में दौसा के शिवालयों में आस्था का सैलाब उमड़ रहा है. विशेष रूप से देवगिरी पहाड़ी पर स्थित प्रसिद्ध नीलकंठ महादेव मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं. भगवान आशुतोष का जलाभिषेक और दूध से अभिषेक करने के लिए बड़ी संख्या में शिवभक्त पहुंच रहे हैं. पूरा क्षेत्र हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से भक्तिमय हो गया है.
नाथूवास तालाब में हजारों मछलियों की मौत से फैली दुर्गंध
राजसमंद: राजसमंद के नाथूवास तालाब में गंदे पानी की आवक के कारण हजारों मछलियों की मौत हो गई है. तालाब में बड़ी संख्या में मृत मछलियां तैरने से आसपास के इलाके में भारी दुर्गंध फैल गई है, जिससे स्थानीय निवासियों का जीना दूभर हो गया है. ग्रामीणों का आरोप है कि नाले का गंदा पानी तालाब में मिलने से यह हादसा हुआ है. क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से तुरंत सफाई कराने और जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है.
Location :
Jaipur,Jaipur,Rajasthan
First Published :
August 12, 2026, 07:08 IST



