World

Colombia Earthquake: कोलंबिया के भूकंप में मरने वालों की संख्‍या 188 पहुंची 1677 लोग जख्मी 6 हवाई अड्डों को पहुंचा नुकसान

Last Updated:August 12, 2026, 12:07 IST

Colombia Earthquake: कोलंबिया में दो दिन पहले आए भूकंप ने भारी तबाही मचाई है. धीरे-धीरे मलबे को हटाकर लोगों को निकाला जा रहा है. अब तक मरने वालों का आंकड़ा 188 पहुंच चुका है और 1677 लोग जख्मी हैं. देश में नेशनल इमरजेंसी की घोषणा कर दी गई है और राहत-बचाव कार्य तेजी से जारी है.

ख़बरें फटाफट

Amazon Prime DayTop Deals Insideकोलंबिया के भूकंप में मरने वालों की संख्‍या 188 पहुंची, 6 एयरपोर्ट को नुकसानZoomकोलंबिया भूकंप से मरने वालों की संख्या 188 पहुंची.

बोगोटा: पश्चिमी कोलंबिया में सोमवार को आए 7.4 तीव्रता के भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर 188 हो गई है, जबकि 1677 लोग घायल हुए हैं. कुल मृतकों में से 95 लोगों की मौत और 997 लोगों के घायल होने की रिपोर्ट काली शहर से आई है, जबकि पेरेइरा में 79 लोगों की मौत और 278 लोगों के घायल होने की पुष्टि हुई है. यह जानकारी कोलंबियाई राजधानी शहरों के संघ ने दी है. समाचार एजेंसी स‍िन्हुआ के मुताबिक कोलंबिया के राष्ट्रपति अबेलार्डो डे ला एस्प्रीएला ने पहले बताया था कि भूकंप से 1,575 घरों को नुकसान पहुंचा है. साथ ही 6 हवाई अड्डों का बुनियादी ढांचा भी प्रभावित हुआ है, जिसके चलते वहां कॉमर्शियल उड़ान सेवाएं फिलहाल रोक दी गई हैं.

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सरकार ने सोमवार को राष्ट्रीय आपदा की घोषणा कर दी थी. कोलंबियन जियोलॉजिकल सर्विस के मुताबिक भूकंप स्थानीय समय के मुताबिक सुबह 7 बजकर 34 मिनट पर पश्चिमी कोलंबिया में आया था. इसका केंद्र चोको विभाग के सैन जोस देल पाल्मार के पास था और गहराई 96 किलोमीटर दर्ज की गई थी. संगठन ने कहा कि वह प्रभावित विभागों की राजधानियों के साथ लगातार संपर्क में है. संगठन स्थानीय मेयरों और उनकी टीमों के साथ मिलकर हालात पर नजर रख रहा है, नुकसान का आकलन कर रहा है और पहचान की जा रही है.

कोलंबिया को मिल रहा दुनिया से समर्थन 

दुनिया भर के कई नेताओं ने कोलंबिया के लोगों के प्रति अपनी संवेदना और समर्थन व्यक्त किया है. फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा कि इस कठिन समय में कोलंबिया फ्रांस की दोस्ती और समर्थन पर भरोसा कर सकता है. उन्होंने भूकंप प्रभावित लोगों के प्रति अपनी एकजुटता भी जताई. मैक्रों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा – ‘कोलंबिया में आए इस भयानक भूकंप के बीच मैं फ्रांस की ओर से कोलंबिया की जनता के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं. मेरी संवेदनाएं पीड़ितों, उनके परिवारों, घायलों और इस आपदा से प्रभावित सभी लोगों के साथ हैं. हम बचाव टीमों और उन सभी लोगों के साथ भी खड़े हैं, जो साहस के साथ प्रभावित लोगों की मदद कर रहे हैं. इस कठिन घड़ी में कोलंबिया हमारी दोस्ती और समर्थन पर भरोसा कर सकता है.’

कोलंबिया में भूकंप से भारी तबाही. (रॉयटर्स)

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने भी कोलंबिया के लोगों के प्रति समर्थन और एकजुटता जताई. उन्होंने दुनिया भर के लोगों से अपील की कि वे इस आपदा से प्रभावित लोगों की मदद के लिए आगे आएं.

About the AuthorPrateeti Pandey

में इंटरनेशनल डेस्क पर कार्यरत हैं. टीवी पत्रकारिता का भी अनुभव है और इससे पहले Zee Media Ltd. में कार्य किया. डिजिटल वीडियो प्रोडक्शन की जानकारी है. टीवी पत्रकारिता के दौरान कला-साहित्य के साथ-साथ अंतरर…

और पढ़ेंFirst Published :

August 12, 2026, 12:07 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj