Sports

India vs West Indies 4th T20 Live Score: कप्तान शाई होप की फिफ्टी, भारतीय गेंदबाजों के छूटे पसीने

नई दिल्ली. भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. भारतीय टीम इस समय सीरीज में 2-1 से आगे चल रही है. कप्तान श्रेयस अय्यर और टीम प्रबंधन की नजरें आज ही इस मैच को जीतकर सीरीज पर 3-1 से अजेय कब्जा जमाने पर होंगी. हैदराबाद की लाल मिट्टी वाली पिच पर टॉस की भूमिका भी बेहद अहम रहने वाली है. घरेलू फैंस अपनी टीम को शानदार अंदाज में जीत दर्ज करते हुए सीरीज की ट्रॉफी सील करते देखने के लिए काफी उत्साहित हैं.

दूसरी ओर, वेस्टइंडीज टीम के लिए यह मुकाबला करो या मरो जैसा है. कैरेबियाई टीम सीरीज में बने रहने के लिए हर हाल में आज का मैच जीतना चाहेगी. वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों को भारतीय स्पिनरों की कसी हुई गेंदबाजी का सामना करने के लिए आक्रामक रणनीति अपनानी होगी. हैदराबाद का मैदान छोटे बाउंड्री और तेज आउटफील्ड के लिए जाना जाता है, जिससे आज दर्शकों को एक हाई-स्कोरिंग और रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है. दोनों टीमों में कई बड़े पावर-हिटर्स शामिल हैं, ऐसे में शुरुआत से ही मैदान पर चौकों और छक्कों की बरसात होने की पूरी उम्मीद जताई जा रही है.

आईपीएल 2026 में इस मैदान पर खेले गए सात में से पांच मुकाबलों में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीत हासिल की है. यह आंकड़ा टॉस जीतने वाले कप्तान को रणनीति बदलने पर मजबूर कर सकता है, क्योंकि पहले बल्लेबाजी करते हुए बोर्ड पर बड़ा स्कोर टांगना भी विपक्षी टीम को मैच से बाहर करने का एक कारगर जरिया साबित हो सकता है.

October 14, 202619:47 IST

India vs West Indies 4th T20 Live Score: प्रिंस यादव ने हेटमायेर को भेजा पवेलियन, WI का स्कोर 110/2

India vs West Indies 4th T20 Live Score: तेज गेंदबाज प्रिंस यादव ने शिमरोन हेटमायेर को अपनी ही गेंद पर कैच आउट कर उन्हें पवेलियन भेजा. हेटमायेर ने 12 गेंदों पर 33 रन की पारी खेली. वेस्टइंडीज का दूसरा विकेट 110 के कुल स्कोर पर गिरा. शाई होप का साथ देने क्रीज पर रोवमैन पॉवेल आए हैं.

October 14, 202619:42 IST

India vs West Indies 4th T20 Live Score: वेस्टइंडीज के 100 रन पूरे, भारतीय गेंदबाज बेबस

India vs West Indies 4th T20 Live Score: वेस्टइंडीज के 100 रन पूरे हो चुके हैं. शाई होप और शिमरोन हेटमायेर की जोड़ी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रही है. भारतीय गेंदबाज असहाय नजर आ रहे हैं. शुरुआती 8 ओवर में विंडीज ने 1 विकेट के नुकसान पर 109 रन बना लिए हैं.

October 14, 202619:27 IST

India vs West Indies 4th T20 Live Score: वेस्टइंडीज का पहला विकेट गिरा, एंड्रयू 21 रन बनाकर आउट

India vs West Indies 4th T20 Live Score: स्पिनर अक्षर पटेल ने ओपनर एंड्रयू ज्वेल को एलीबीडब्ल्यू आउट कर भारत को पहली सफलता दिलाई.  अक्षर ने पारी के पांचवें ओवर में एंड्रयू को पवेलियन भेजा. विंडीज को पहला झटका 51 के स्को पर लगा. एंड्रयू 16 गेंदों पर 21 रन बनाकर पवेलियन लौटे.

October 14, 202619:18 IST

India vs West Indies 4th T20 Live Score: वेस्टइंडीज का 3 ओवर में स्कोर 40/0

India vs West Indies 4th T20 Live Score: कप्तान शाई होप और एंड्रयू ज्वेल की ओपनिंग जोड़ी ने वेस्टइंडीज को विस्फोटक शुरुआत दिलाई है. दोनों ओपनर्स ने शुरुआती 3 ओवर में  विंडीज का कुल स्कोर 40 रन पर पहुंचा दिया है.  मयंक यादव और अर्शदीप सिंह पहले विकेट की तलाश में हैं. मयंक अपने दो ओवर में 19 रन लुटा चुके हैं.

October 14, 202619:03 IST

India vs West Indies 4th T20 Live Score: होप-एंड्रयू की ओपनिंग जोड़ी क्रीज पर, भारत को विकेट की तलाश

India vs West Indies 4th T20 Live Score: शाई होप और एंड्रयू ज्वेल की ओपनिंग जोड़ी वेस्टइंडीज की ओर से क्रीज पर उतर चुकी है. भारत की ओर से तूफानी गेंदबाज मयंक यादव गेंदबाजी की शुरुआत करने आए हैं. भारतीय टीम विंडीज को कम स्कोर पर रोकना चाहेगी. हालांकि इसके लिए भारतीय गेंदबाजों को अच्छी गेंदबाजी करनी होगी.

October 14, 202618:38 IST

West Indies Playing XI vs India s 4th T20: वेस्टइंडीज ने प्लेइंग इलेवन में किए दो बदलाव

West Indies Playing XI vs India s 4th T20: वेस्टइंडीज (प्लेइंग इलेवन): शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), ज्वेल एंड्रयू, शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, रोस्टन चेज, कीमो पॉल, शमर स्प्रिंगर, गुडाकेश मोटी, शमर जोसेफ.

October 14, 202618:37 IST

India’s Playing XI vs West Indies 4th T20: भारत की प्लेइंग इलेवन में नहीं हुआ बदलाव

India’s Playing XI vs West Indies 4th T20: भारतीय टीम ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है और पिछले मुकाबले वाली अंतिम एकादश पर ही भरोसा जताया है, जिसमें विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन के अलावा अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, कप्तान श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा, नमन धीर, नितीश कुमार रेड्डी और अक्षर पटेल शामिल हैं, जबकि गेंदबाजी आक्रमण की कमान अर्शदीप सिंह के साथ-साथ प्रिंस यादव और मयंक यादव के कंधों पर रहेगी. भारत (प्लेइंग इलेवन): संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नमन धीर, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव.

October 14, 202618:34 IST

India vs West Indies 4th T20 Toss Updates: श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, बोले- पहले बॉलिंग करेगी टीम इंडिया

India vs West Indies 4th T20 Toss Updates: टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला करते हुए श्रेयस अय्यर ने बताया कि पिच को दोबारा तैयार किया गया है और यह सतह काफी सख्त होने के कारण अतिरिक्त उछाल दे सकती है. उन्होंने टीम के पिछले अनुभव का हवाला देते हुए कहा कि वे इस तरह की पिचों पर पहले भी खेल चुके हैं. वेस्टइंडीज की आक्रामक बल्लेबाजी को देखते हुए उन्होंने टीम को आत्ममुग्धता से बचने की चेतावनी दी और पिछले मैच में बनाए रखे गए सकारात्मक जज्बे को इस मुकाबले में भी जारी रखने की बात कही, जिसके लिए टीम में किसी भी तरह का बदलाव नहीं किया गया है और मैदान पर उतरने वाली प्लेइंग इलेवन पिछले मैच वाली रहेगी.

October 14, 202618:15 IST

India vs West Indies 4th T20 Pitch Updates: नमन धीरे बोले – बिना छक्का खाए विकेट लेना चाहता हूं

India vs West Indies 4th T20 Pitch Updates:  टॉस के बाद नमन धीर ने कहा कि वेस्टइंडीज इस फॉर्मेट में बेहद खतरनाक टीम है, इसलिए सीरीज में 2-1 से आगे होने के बावजूद टीम किसी भी स्तर पर आत्ममुग्ध नहीं होगी और मुकाबले को पूरी शिद्दत के साथ खेलेगी. एक सच्चे ऑलराउंडर बनने की अपनी महत्वाकांक्षा पर उन्होंने कहा कि वह बल्लेबाजी में और अधिक योगदान देना चाहते हैं और पिछले मैच में मिले मौके से खुश हैं, खासकर इसलिए क्योंकि टीम विजेता रही. सीरीज में पांच विकेट लेकर भारत के सबसे सफल गेंदबाज बनने और हर बार छक्का खाने के बाद विकेट मिलने के दिलचस्प सवाल पर उन्होंने हंसते हुए कहा कि वह उम्मीद करते हैं कि इस बार बिना छक्का खाए विकेट चटकाएंगे, साथ ही गौतम गंभीर सर और अन्य कोचों के साथ अपनी गेंदबाजी पर लगातार काम कर रहे हैं.

October 14, 202618:11 IST

India vs West Indies 4th T20 Pitch Updates: भारत बनाम वेस्टइंडीज पिच रिपोर्ट

India vs West Indies 4th T20 Pitch Updates: हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जाने वाले चौथे टी20 मैच की पिच रिपोर्ट देते हुए इयान बिशप और मुरली कार्तिक ने बताया कि हाल में स्क्वायर पर कुछ काम किया गया है, जिसके चलते कुछ जगहों पर घास फिर से उग रही है और फील्डिंग के दौरान थोड़ी अतिरिक्त सावधानी बरतनी होगी. मैदान की बाउंड्री साइज के बारे में बात करते हुए उन्होंने बताया कि दाईं ओर 64 मीटर, बाईं ओर 67 मीटर और सामने की तरफ 75 मीटर की दूरी है, जिससे गेंदबाजों को बड़े हिस्से का चतुराई से उपयोग करना होगा. यह पिच 80 प्रतिशत लाल और 20 प्रतिशत काली मिट्टी के मिश्रण से तैयार की गई है, जहां लाल मिट्टी अतिरिक्त उछाल देती है और काली मिट्टी उसे मजबूती प्रदान करती है. पिच पर कई जगह बारीक दरारें और एक खास टेक्सचर देखने को मिल रहा है, हालांकि इस मैदान पर हाई-स्कोरिंग वाला मुकाबला रहता है और यहां टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में औसतन 24 छक्के लगते हैं, जिससे एक बार फिर एक बेहद रोमांचक और मनोरंजक मुकाबला होने की पूरी उम्मीद है.

October 14, 202618:07 IST

नमस्कार

न्यूज 18 हिंदी ऑनलाइन क्रिकेट लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. भारत और वेस्टइंडीज के बीच चौथा टी20 मैच हैदराबाद में कुछ ही देर में शुरू होने वाला है. इस मैच से जुड़े पल पल की अपडेट्स के लिए आप बने रहिए हमारे साथ.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj