‘रामायण’ के VFX की ट्रोलिंग पर रणबीर कपूर का बड़ा बयान, नमित मल्होत्रा ने बताई इसकी वजह- ‘आईमैक्स 3डी में देखें’

Last Updated:August 12, 2026, 19:38 IST
नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ के विजुअल इफेक्ट्स पर लोगों का मत अलग-अलग है. ज्यादातर लोगों ने इसे पसंद किया, मगर कुछ लोगों ने इसकी जमकर आलोचना की. रणबीर कपूर ने अब आलोचनाओं का जवाब दिया है. उन्होंने सीजीआई कॉन्टेंट के पीछे की मेहनत का जिक्र किया. दूसरी ओर, प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने इन तमाम आलोचनाओं की वजह भी बताई. वे ट्रोलिंग को सिर्फ शोर मानते हैं.
ख़बरें फटाफट
फिल्म ‘रामायण’ दो पार्ट में रिलीज होगी.
नई दिल्ली: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ के ट्रेलर पर दर्शकों का जबरदस्त रिएक्शन आया था. ज्यादातर लोगों ने इसकी तारीफ की थी, मगर कई लोगों ने इसके वीएफएक्स की आलोचना की. कुछ लोग ‘आदिपुरुष’ से इसके विजुअल्स की तुलना कर रहे थे. धार्मिक समुदायों ने फिल्ममेकर से ‘रामायण’ की रिलीज से पहले उन्हें दिखाने की अपील कर डाली.
अब एक्टर रणबीर कपूर ने ‘कोलाइडर’ को दिए इंटरव्यू में आलोचनाओं पर अपना रिएक्शन दिया है. उन्होंने कहा कि एआई के बढ़ते इस्तेमाल की वजह से दर्शक ‘सीजीआई’ (कंप्यूटर जेनरेटेड इमेज) की क्वालिटी में ज्यादा दिलचस्पी लेने लगे हैं. एक्टर का मानना है कि कुछ सालों से लोग ‘सीजी क्रिटिक्स’ बन गए हैं. वे काम को अधूरा मानते हैं. एआई के आने के बाद लोग ग्राफिक्स को लेकर ज्यादा सजग हो गए हैं. वे कहते हैं, ‘लोग इस बात में ज्यादा दिलचस्पी ले रहे हैं कि ‘सीजीआई’ (कंप्यूटर जेनरेटेड इमेज) कितना अच्छा है और फिल्म रिलीज होने के बाद ‘सीजीआई’ कैसा दिखेगा.’
रणबीर कपूर का क्रिटिक्स को जवाबएआई के आने के बाद लोग जानते हैं कि कंप्यूटर से इमेज कैसे जेनरेट की जाती है. उन्हें लगता है कि एआई को कमांड देकर कुछ क्रिएट कर दिया, मगर रणबीर कपूर ऐसा नहीं मानते. वे कहते हैं, ‘आप जानते हैं, इसमें बेहिसाब घंटों का काम होता है. कलाकार सालों तक काम करते हैं. मैंने नितेश सर और नमित को इस प्रोजेक्ट की शुरुआत से ही वीएफएक्स कॉल्स पर बैठे देखा है. वे आसमान के किसी खास रंग को भी सही करने की कोशिश करते रहे हैं.’ रणबीर कपूर का मनना है कि लोगों को अभी सीजीआई से इंप्रेस करना मुश्किल है.
‘आलोचना’ को शोर मानते हैं नमित मल्होत्रा फिल्म के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने भी आलोचनाओं पर अपना रिएक्शन दिया. वे इसे सिर्फ शोर मानते हैं. वे कहते हैं कि फोन पर विजुअल और साउंड क्वालिटी को परखना सही नहीं है. नमित मल्होत्रा ने लोगों की आलोचना की वजह भी बताई. वे बोले, ‘लोग ट्रेलर को आईमैक्स 3डी में देखने के बजाय फोन पर देख रहे हैं.’ वे क्रिएटर्स और इन्फ्लुएंसर्स को फिल्म के विजुअल्स उसी फॉर्मेट में देखने के लिए प्रेरित भी कर रहे हैं. उन्होंने क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म ‘द ओडिसी’ की मिसाल दी और कहा कि आईमैक्स स्क्रीन पर देखना सबसे अच्छा अनुभव होता है.
4 हजार करोड़ में बनी ‘रामायण’‘रामायण’ नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी है, जिसे नमित मल्होत्रा ने प्रोड्यूसर किया है. इसमें रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी सीता, रवि दुबे लक्ष्मण, यश रावण और सनी देओल भगवान हनुमान की अहम भूमिका में हैं. 4,000 करोड़ के बजट में बनी फिल्म दो पार्ट्स में रिलीज होगी. पहला पार्ट दिवाली 2026 में रिलीज होगा, जबकि दूसरा पार्ट दिवाली 2027 में आएगा.
About the AuthorAbhishek NagarSenior Sub Editor
अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ में सीनियर सब एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली के रहने वाले अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने एंटरटेनमेंट बीट के अलावा करियर, हेल्थ और…
New Delhi,Delhi
First Published :
August 12, 2026, 19:38 IST



