Entertainment
‘डिस्को डांसर’ के गाने का कॉपी किया अंदाज, बप्पी दा के अनूठे प्रयोग ने किया कमाल

नई दिल्ली: साल 1984 की हिट फिल्म ‘तोहफा’ का गाना ‘तोहफा तोहफा लाया लाया’ बप्पी लहरी ने कंपोज किया था. इसे किशोर कुमार और आशा भोंसले ने गाया था. यह गाना फिल्म ‘डिस्को डांसर’ के गाने ‘जिमी जिमी आजा आजा’ के बार-बार दोहराए जाने वाले बोलों के पैटर्न से प्रेरित था. इसे किशोर कुमार और आशा भोंसले ने गाया था, जिसके बोल इंदीवर ने लिखे थे. गाना जितेंद्र, श्रीदेवी और जया प्रदा पर फिल्माया गया था. ‘तोहफा’ 1984 में बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट रही, जिसने जितेंद्र के साथ-साथ श्रीदेवी और जया प्रदा की स्टार पावर को हिंदी सिनेमा में मजबूत किया.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



