Rajasthan

भजनलाल सरकार के मंत्री संजय शर्मा के धरने से गरमाई सूबे की सियासत, कांग्रेस बोली- जनता कहां जाएगी?

Last Updated:August 13, 2026, 13:27 IST

Rajasthan Political News : अलवर शहर विधायक एवं वन मंत्री संजय शर्मा अपने ही गृह जिले के अधिकारियों के रवैये से खफा होकर धरने पर बैठे तो सूबे की सियासत गरमा उठी. मंत्री शर्मा के इस कदम को विपक्ष ने तत्काल लपककर भजनलाल सरकार को घेर लिया. नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि मंत्री की ही सुनवाई नहीं हो रही तो मुख्यमंत्री जबाब दें. कांग्रेस ने कहा यह सरकार नहीं सर्कस है. यहां अफसरशाही हावी है.भजनलाल सरकार के मंत्री संजय शर्मा के धरने से गरमाई सूबे की सियासतZoomवन मंत्री संजय शर्मा की ओर से दिए गए धरने के बाद नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने भजनलाल सरकार को घेर लिया है.

अलवर. राजस्थान में पंचायतीराज और लोकसभा चुनाव से पहले सरकारी कामकाज को लेकर भजनलाल सरकार विपक्ष के निशाने पर आ गई है. सफाई कर्मचारियों के नियुक्ति-पत्र के मामले में अधिकारियों के रवैये से नाराज सूबे के वन मंत्री संजय शर्मा जब अलवर नगर निगम में धरने पर बैठे तो वहां हड़कंप मच गया. मंत्री के धरने पर बैठते ही विपक्ष को हाथ बड़ा मुद्दा लग गया और उसने उसे तत्काल लपक भी लिया. संजय शर्मा अलवर शहर से ही विधायक हैं. वहां के अधिकारियों की कार्यप्रणाली से खफा शर्मा को धरना बैठना पड़ा. शर्मा के इस कदम के बाद पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने सरकार को घेर लिया.

राजस्थान विधानसभा में विपक्ष के नेता टीकाराम जूली ने मंत्री के धरने पर बैठने पर कहा कि जब मंत्री की ही सुनवाई नहीं हो रही तो मुख्यमंत्री जबाब दे. उन्होंने कहा कि यह सरकार नहीं सर्कस है. यहां अफसरशाही हावी है. यह राजस्थान का दुर्भाग्य है कि जो बात हम इतने समय से कह रहे थे कि आज प्रदेश की हालत एकदम ऐसी स्थिति में हो गई है कि वह आगे जाने के बजाय पीछे जा रहा है. पूरे राजस्थान के अंदर अफसरशाही हावी है.

सीएमओ में भी मंत्री की सुनवाई नहीं हुई
जूली बोले नेताओं और मंत्रियों की कोई सुन नहीं रहा है. इसकी हकीकत आज अलवर में आप सबके सामने आ गई है. हमारे अलवर से आने वाले मंत्री खुद सरकार के खिलाफ धरने पर बैठ गए हैं. उन्होंने कहा कि शर्मा का कहना है कि उन्होंने नगर निगम आयुक्त से बात की. जिला कलेक्टर से बात की. डीएलबी के अंदर बात की. मंत्रीजी से बात की. सीएमओ में भी बात की लेकिन उनकी कहीं सुनवाई नहीं हुई.

जो मंत्रियों की भी नहीं सुन रहे हैं तो फिर जनता कहां जाएगी?जूली बोले पिछले डेढ़ वर्षों से कोर्ट के आदेश के बावजूद भी जो हालात बने हैं वह सब लोगों के सामने है कि सरकार के मंत्री को खुद धरने पर बैठना पड़ा. जूली बोले इस सरकार के खिलाफ उनके विधायक पहले बयान दे चुके हैं. खुद उनके मंत्री बयान दे चुके हैं. आज तो खुद मंत्री ही धरने पर बैठ गए हैं. आप समझ सकते हैं कि स्थिति क्या है और किस प्रकार के हालात राजस्थान के अंदर चल रहे हैं. जूली यहीं नहीं थमे और बोले मैं चाहूंगा कि मुख्यमंत्री को इस पर अपनी बात रखनी चाहिए. उन्हें बताना चाहिए कि जो मंत्रियों की भी नहीं सुन रहे हैं तो फिर जनता कहां जाएगी? अलवर से केंद्रीय मंत्री भी आते हैं. वह भी देख लें कि अलवर के अंदर हकीकत क्या है? किस प्रकार की स्थिति अलवर के अंदर बन चुकी है.

भाजपा सरकार की प्रशासनिक व्यवस्था पर बड़ा सवाल हैजूली के साथ ही राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर एक्स पर लिख कि अगर मंत्री अपनी ही सरकार के घोटालों के खिलाफ धरने पर बैठ जाए तो सोचिए सरकार में भाजपाई भ्रष्टाचार का आलम क्या है? जब मंत्री स्वयं ब्यूरोक्रेसी पर बेईमानी करने, लूटकर खाने और मनमानी करने जैसे गंभीर आरोप लगा रहे हैं तो सोचिए अराजकता की स्थिति कितनी भयावह है. अलवर में सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति के मुद्दे पर वन मंत्री संजय शर्मा का धरने पर बैठना और कलेक्टर तथा नगर निगम आयुक्त पर गंभीर आरोप लगाना भाजपा सरकार की प्रशासनिक व्यवस्था पर बड़ा सवाल है.

विधायकों को कोई पूछता नहीं हैडोटासरा ने कहा कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचारी मॉडल और ब्यूरोक्रेसी इस कदर हावी है कि मंत्री तक की नहीं सुनी जा रही है. विधायकों को कोई पूछता नहीं है और कोर्ट के आदेश की भी परवाह नहीं होती. डोटासरा ने कहा कि जिस जनतंत्र की बार-बार बात होती है उसकी स्थिति यह है कि कोर्ट के आदेश के बावजूद सफाई कर्मचारियों को कई महीनों से नियुक्ति नहीं मिल रही है. वर्षों पुरानी भर्ती के अभ्यर्थी कोर्ट से जीतने के बाद भी नियुक्ति के लिए भटक रहे हैं. जनता सब देख रही है और ढाई साल बाद इस अराजक भ्रष्टाचारी व्यवस्था की विदाई तय है.

About the AuthorSandeep Rathore

संदीप राठौड़ वर्तमान में न्यूज18 इंडिया में क्लस्टर हेड राजस्थान (डिजिटल) पद पर कार्यरत हैं। राजनीति, क्राइम और सामाजिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग में रूचि रखने वाले संदीप को पत्रकारिता का ढाई दशक से ज्यादा का अनुभव…

और पढ़ेंLocation :

Jaipur,Jaipur,Rajasthan

First Published :

August 13, 2026, 13:26 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj