56 साल की हसीना, तलाक के बाद 8 साल पहले की सगाई, अब छलका दर्द, बताया क्यों नहीं बन रहीं दुल्हन

Last Updated:August 14, 2026, 09:22 IST
प्यार के लिए शादी की, फिर रिश्ता टूटा और जिंदगी ने दोबारा मोहब्बत का दरवाजा खटखटाया. 56 साल की इस हसीना की जिंदगी में एक बार फिर प्यार आया, मंगेतर ने उन्हें शादी के लिए प्रपोज किया और दोनों की सगाई को भी 8 साल गुजर गए. मगर अब कहानी में एक दिलचस्प मोड़ है. इतने लंबे रिश्ते के बावजूद वह दोबारा दुल्हन बनने को तैयार नहीं हैं.
नई दिल्ली. कभी शादी के बंधन में बंधीं, फिर रिश्ता टूटा और वक्त के साथ जिंदगी में एक बार फिर प्यार ने दस्तक दी. 56 साल की इस हसीना की मंगेतर संग सगाई को भी पूरे 8 साल हो चुके हैं. सबको लगा था कि अब जल्द ही शादी की खबर सामने आएगी, लेकिन कहानी कुछ और ही है. इतने लंबे रिश्ते के बावजूद वह दोबारा दुल्हन बनने के लिए तैयार नहीं हैं. आखिर ऐसा क्या हुआ कि सगाई के इतने साल बाद भी शादी की बात आगे नहीं बढ़ी? हाल ही में एक बातचीत में एक्ट्रेस ने अपनी निजी जिंदगी, रिश्ते और शादी को लेकर बदली सोच पर खुलकर बात की. उनके बयान के बाद एक बार फिर उनकी लव लाइफ चर्चा में आ गई है. ये एक्ट्रेस और कोई नहीं बल्कि पूजा बेदी हैं.
हाल ही में विक्की लालवानी के यूट्यूब चैनल पर बातचीत के दौरान पूजा ने बताया कि समय के साथ शादी को लेकर उनकी सोच पूरी तरह बदल गई है. उनका मानना है कि जब दो लोग एक-दूसरे के प्रति पूरी तरह कमिटेड हैं, तो कानूनी तौर पर शादी करना जरूरी नहीं है. फोटो साभार-@poojabediofficial/Instagram
पूजा ने अपनी सोच समझाते हुए कहा कि सगाई में ही जब कोई व्यक्ति अंगूठी पहनाकर जीवनभर साथ रहने की इच्छा जाहिर करता है तो वह कमिटमेंट अपने आप में काफी है. उनके मुताबिक शादी के बाद असल में सिर्फ एक कागज पर हस्ताक्षर होते हैं और सरकार रिश्ते का हिस्सा बन जाती है. फोटो साभार-@poojabediofficial/Instagram
Add as Preferred Source on Google
उन्होंने यह भी साफ किया कि वह शादी की संस्था के खिलाफ नहीं हैं. पूजा का मानना है कि शादी खूबसूरत रिश्ता हो सकता है और हर किसी को अपनी जिंदगी में इसे जरूर अनुभव करना चाहिए, लेकिन वह खुद दोबारा शादी करने की जरूरत महसूस नहीं करतीं. पूजा ने अपनी स्थिति को बेहद सीधे अंदाज में बताया और कहा कि वह पहले शादी कर चुकी हैं और तलाक भी हो चुका है यानी वह ‘वह सब कर चुकी हैं’. फोटो साभार-@poojabediofficial/Instagram
पूजा के मुताबिक, उनके और मंगेतर मानेक कॉन्ट्रैक्टर के बीच रिश्ता प्यार और साथ पर आधारित है. वो किसी आर्थिक या सामाजिक सुरक्षा पर नहीं. दोनों पहले शादी कर चुके हैं और दोनों के बच्चे हैं. पूजा ने कहा कि वह आर्थिक रूप से स्वतंत्र हैं और मानेक भी अपने पैरों पर खड़े हैं. ऐसे में उन्हें एक-दूसरे से वित्तीय सुरक्षा लेने की जरूरत नहीं है. फोटो साभार-@poojabediofficial/Instagram
दिलचस्प बात यह है कि जब पूजा और मानेक ने 2019 में सगाई की थी, तब शादी करने का प्लान था. मानेक ने वैलेंटाइन डे यानी 14 फरवरी 2019 को पूजा को हॉट एयर बैलून में प्रपोज किया था. पूजा ने तब बताया था कि मानेक ने सैकड़ों फीट की ऊंचाई पर उन्हें अंगूठी पहनाकर शादी के लिए प्रपोज किया. उस समय पूजा ने बताया था कि दोनों साल के अंत में शादी करने की योजना बना रहे थे और इसके लिए बेटी आलिया के शूटिंग शेड्यूल और बेटे ओमर की कॉलेज छुट्टियों के हिसाब से तारीख तय करने की बात कही थी. फोटो साभार-@poojabediofficial/Instagram
पूजा बेदी और मानेक ठेकेदार एक-दूसरे को स्कूल के दिनों से जानते थे. दोनों हिमाचल प्रदेश के सनावर स्थित ‘द लॉरेंस स्कूल’ में पढ़ते थे, जहां मानेक उनके सीनियर थे. सालों बाद अपने स्कूल के एलुमनाई व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए दोनों दोबारा एक-दूसरे के संपर्क में आए. 2020 में उन्होंने बताया था कि उनके बच्चे भी मानेक को काफी पसंद करते हैं. फोटो साभार-@poojabediofficial/Instagram
आपको बता दें कि पूजा बेदी ने 1994 में बिजनेसमैन फरहान फर्नीचरवाला से शादी की थी. दोनों के दो बच्चे हैं- बेटी आलिया और बेटा ओमर. यह शादी 2003 में खत्म हो गई थी. तलाक के बाद भी पूजा ने अपने पूर्व पति के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध बनाए रखे. फोटो साभार-@poojabediofficial/Instagram
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :
August 14, 2026, 09:22 IST



