सिर से एक लाइन में रखे 50 नारियल फोड़कर बनाया रिकॉर्ड

Last Updated:August 14, 2026, 09:22 IST
Mukim Khan Deeg Record: डीग के सीकरी गांव के युवा मुकीम खान अपने अनोखे और हैरतअंगेज करतबों के लिए पहचान बना चुके हैं.हाल ही में उन्होंने अपने सिर से 50 नारियल फोड़कर डीग में एक नया रिकॉर्ड बनाया है.मुकीम खान एक लाइन में रखे नारियलों को लगातार अपने सिर से वार कर फोड़ते हैं.यह करतब बेहद जोखिम भरा माना जाता है.लेकिन मुकीम इसे पूरी तैयारी और अभ्यास के साथ करते हैं.
ख़बरें फटाफट
Deeg News: राजस्थान के डीग जिले के सीकरी गांव के प्रतिभावान युवा मुकीम खान ने अपने अनोखे और हैरतअंगेज करतबों से क्षेत्र में एक नया इतिहास रच दिया है. मुकीम ने हाल ही में एक बेहद जोखिम भरा और रोमांचक प्रदर्शन करते हुए एक ही लाइन में रखे 50 नारियलों को अपने सिर के वार से लगातार फोड़कर रिकॉर्ड बनाया है. उनके इस अदम्य साहस और हैरतअंगेज प्रदर्शन को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीणों और युवाओं की भीड़ जमा हो गई.
मुकीम खान जिस अंदाज़ में यह कारनामा करते हैं, वह देखने वालों के रोंगटे खड़े कर देता है. प्रदर्शन के दौरान जमीन पर एक सीधी लाइन में 50 नारियल रखे जाते हैं. इसके बाद मुकीम तेज गति से आगे बढ़ते हुए अपने सिर से एक-एक करके नारियलों पर जोरदार प्रहार करते हैं. हर वार के साथ नारियल टूटता चला जाता है और देखते ही देखते वे कुछ ही पलों में सभी 50 नारियलों को अपने सिर से फोड़ डालते हैं. इस हैरतअंगेज नजारे को देखकर मौके पर मौजूद लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका उत्साह बढ़ाया.
कड़ा अभ्यास, शारीरिक मजबूती और मानसिक तैयारी है राजअपने इस कारनामे के बारे में बात करते हुए मुकीम खान ने बताया कि इस तरह के जोखिम भरे करतब दिखाना आसान नहीं होता. इसके लिए वर्षों का कड़ा अभ्यास, जबरदस्त शारीरिक क्षमता और गहरी मानसिक एकाग्रता की आवश्यकता होती है. वे लंबे समय से इस तरह के एडवेंचरस स्टंट्स की प्रैक्टिस कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि अभ्यास के दौरान सुरक्षा मानकों का भी पूरा ध्यान रखा जाता है, क्योंकि सिर से नारियल फोड़ना जीवन के लिए भी खतरनाक साबित हो सकता है.
पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बने मुकीममुकीम खान के इस अनोखे रिकॉर्ड की खबर जैसे ही सामने आई, डीग और सीकरी क्षेत्र में उनकी चर्चा तेजी से शुरू हो गई है. स्थानीय ग्रामीणों और युवाओं में उनके इस हुनर को लेकर भारी उत्साह देखा जा रहा है. लोगों का कहना है कि मुकीम ने अपनी कड़ी मेहनत, जूनून और अनोखी प्रतिभा के बल पर पूरे जिले का नाम रोशन किया है.
भविष्य में और भी बड़े रिकॉर्ड बनाने का है लक्ष्यमुकीम खान का सपना सिर्फ स्थानीय स्तर पर करतब दिखाना भर नहीं है. उनका लक्ष्य भविष्य में और भी ज्यादा कठिन और नए प्रयोग करके अपनी अलग पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत करना है. वे आने वाले समय में इससे भी ज्यादा रोमांचक और बड़े रिकॉर्ड बनाने की तैयारियों में जुटे हुए हैं.
About the Authorvicky Rathore
Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…
और पढ़ेंLocation :
Deeg,Bharatpur,Rajasthan
First Published :
August 14, 2026, 09:22 IST



