AUS vs BAN: तंजीद हसन तमीम ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट शतक जड़ने वाले पहले बांग्लादेशी बल्लेबाज

होमखेलक्रिकेट
तंजीद हसन ने रचा इतिहास, AUS में टेस्ट शतक जड़ने वाले पहले बांग्लादेशी बैटर
Last Updated:August 14, 2026, 09:51 IST
Tanzid Hasan Tamim century: 26 साल के तंजीद हसन तमीम ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट शतक बनाने वाले पहले बांग्लादेशी क्रिकेटर बन चुके हैं. अपने सिर्फ दूसरे ही टेस्ट में शतक जड़कर उन्होंने हर किसी को सन्न कर दिया. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डार्विन में जारी पहले टेस्ट के दूसरे दिन इस बल्लेबाज ने 188 गेंद में सेंचुरी पूरी की.तंजीद हसन की पहली टेस्ट सेंचुरी
डार्विन: अपना सिर्फ दूसरा टेस्ट मैच खेल रहे बाएं हाथ के बल्लेबाज तंजीद हसन तमीम ने इतिहास रच दिया. 26 साल के तमीम अब ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट शतक लगाने वाले पहले बांग्लादेशी बल्लेबाज बन चुके हैं. तंजीद हसन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी पहले टेस्ट के दूसरे दिन ये कारनाम किया. अपने पहले दिन के स्कोर 32 रन से आगे खेलते हुए तंजीद आज पूरी तरह आत्मविश्वास से भरे नजर आए. उन्हें शॉट मेकिंग करते हुए कोई नहीं कह सकता था कि ये बल्लेबाज अपना सिर्फ दूसरा टेस्ट मैच खेल रहा है और पहली बार ऑस्ट्रेलिया आया है.
196 गेंद में 101 रन की पारी188 गेंद में शतक बनाने के बाद तंजीद विकेट फेंक बैठे. शायद वह अपना संयम बरकरार नहीं रख पाए और अनुभवी स्पिनर नाथन लियोन को बड़ा शॉट मारने के चक्कर में लॉन्ग ऑफ पर मिचेल स्टार्क के हाथों कैच आउट हो गए. आउट होने से पहले तंजीद हसन ने आठ चौके और एक छक्का भी जमाया.



