Friday Box Office Collections: ‘स्पाइडर मैन’ ने 15वें दिन की सबसे कम कमाई, फीकी पड़ी ‘जन नायकन’, DC का कलेक्शन घटा

Last Updated:August 14, 2026, 10:03 IST
हॉलीवुड स्टार टॉम हॉलैंड की फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रैंड न्यू डे’ की कमाई में बड़ी गिरावट दर्ज की गई और इसने गुरुवार को अपने हालिया दिनों के मुकाबले सबसे कम कलेक्शन किया. वहीं, चौथे हफ्ते में कदम रख चुकी थलापति विजय की ‘जन नायगन’ भी अब सुस्त पड़ती नजर आ रही है और इसका जादू फीका पड़ता दिख रहा है. दूसरी तरफ, लोकेश कनगराज की ‘डीसी’ के कलेक्शन में भी गिरावट आई है, हालांकि यह अब भी अपनी पकड़ बनाए रखने की कोशिश में है.
नई दिल्ली. हॉलीवुड स्टार टॉम हॉलैंड की फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रैंड न्यू डे’ का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम है. रिलीज के दो हफ्ते पूरे कर चुकी यह फिल्म थिएटर्स में रुकने का नाम नहीं ले रही है. हालांकि, अब इसकी कमाई अब तक की सबसे बड़ी गिरावट आई है. थलापति विजय की ‘जन नायकन’ की कमाई में हल्की बढ़त देखने को मिली, लेकिन कलेक्शन लाखों में ही रहा. वहीं, लोकेश कनगराज की एक्शन थ्रिलर ‘डीसी’ ने भी गुरुवार को कम कमाई की.
ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रैंड न्यू डे’ ने अपनी रिलीज के 15वें दिन देशभर के 12,192 शो में करीब 5.40 करोड़ रुपये की कमाई की. हालांकि, बुधवार (6.45 करोड़ रुपये) के मुकाबले गुरुवार को इसके बिजनेस में लगभग 16.3 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई.
‘स्पाइडर-मैन: ब्रैंड न्यू डे’ ने 15वें दिन अब तक की सबसे कम कमाई की है. फिल्म का ग्रोस कलेक्शन करीब 6.44 करोड़ रुपये रहा. इसके साथ ही भारतीय बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का कुल कलेक्शन लगभग 443.40 करोड़ रुपये और नेट ग्रोस कलेक्शन 530.08 करोड़ रुपये के पार पहुंच चुका है.
Add as Preferred Source on Google
सुपरस्टार थलापति विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ चौथे हफ्ते भी सिनेमाघरों में टिकी हुई है. रिलीज के 22वें दिन फिल्म के घरेलू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में हल्की बढ़त देखने को मिली, जो इसके मजबूत होल्ड का इशारा है. सैकनिल्क के अनुसार, ‘जन नायकन’ ने 22वें दिन भारत में करीब 67 लाख रुपये का बिजनेस किया. यह कलेक्शन 21वें दिन दर्ज की गई 65 लाख रुपये की कमाई से लगभग 3.1 फीसदी ज्यादा है.
22वें दिन के बाद ‘जन नायकन’ का भारत में कुल कलेक्शन 195.02 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि इसका ग्रोस कलेक्शन 227.14 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है. घरेलू बाजार के अलावा ओवरसीज मार्केट में भी विजय की इस फिल्म ने प्रदर्शन जारी है. फिल्म ने विदेशों से अब तक 93.20 करोड़ रुपये बटोर लिए हैं. इस तरह ‘जन नायकन’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन अब तक 320.34 करोड़ रुपये के पार पहुंच चुका है.
लोकेश कनगराज की एक्शन से भरपूर थ्रिलर फिल्म ‘डीसी’ ने बॉक्स ऑफिस पर बढ़त बनाए रखी है. सिनेमाघरों में अपना पहला हफ्ता पूरा कर चुकी यह फिल्म भारत में अब 40 करोड़ के आंकड़े को पार चुकी है. रिलीज के पहले गुरुवार को फिल्म ने भारत में 3.90 करोड़ रुपये की कमाई की.
सैकनिल्क के मुताबिक, बुधवार (5.25 करोड़ रुपये) की तुलना में गुरुवार यानी 7वें दिन के कलेक्शन में लगभग 25.7 फीसदी की गिरावट देखने को मिली. देशभर में 4,611 शोज में यह फिल्म दिखाई गई. इस आंकड़े के साथ भारत में ‘डीसी’ का नेट कलेक्शन 41.65 करोड़ रुपये और घरेलू ग्रोस कलेक्शन 47.88 करोड़ रुपये हो गया है.
घरेलू बाजार के अलावा विदेशों में भी लोकेश कनगराज की इस फिल्म का प्रदर्शन बेहतर रहा है. 7वें दिन फिल्म ने ओवरसीज मार्केट से करीब 1 करोड़ रुपये बटोरे. अब तक का कुल ओवरसीज ग्रोस कलेक्शन 16.50 करोड़ रुपये हो चुका है. देश और विदेश के कुल आंकड़ों को जोड़ दें तो फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 64.38 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :
August 14, 2026, 10:03 IST



