Tech

फोटोग्राफी का नया किंग बनेगा Oppo? Find X10 Pro Max के कैमरा फीचर्स ने बढ़ाई हलचल

Powered by :

Last Updated:July 14, 2026, 13:30 IST

Oppo Find X10 Pro Max से जुड़ी नई लीक रिपोर्ट में ट्रिपल 200MP रियर कैमरा, 50MP सेल्फी कैमरा, 144Hz 2K OLED डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट और Android 17 बेस्ड ColorOS 17 जैसे फीचर्स की जानकारी सामने आई है. जानिए लॉन्च, संभावित स्पेसिफिकेशंस और पूरी डिटेल.

ख़बरें फटाफट

Amazon Prime DayTop Deals Insideफोटोग्राफी का नया किंग बनेगा Oppo? Find X10 Pro Max के कैमरे ने बढ़ाई हलचलZoomOppo का सबसे पावरफुल कैमरा फोन आ रहा है? Find X10 Pro Max के फीचर्स लॉन्च से पहले लीक

ओप्पो अपने अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन Find X10 Pro Max को लेकर लगातार चर्चा में बना हुआ है. लॉन्च से पहले फोन से जुड़ी कई जानकारियां सामने आ चुकी हैं और अब एक नए लीक में इसके कैमरा सिस्टम को लेकर बड़ा दावा किया गया है. अगर यह जानकारी सही साबित होती है तो ओप्पो का यह फोन कैमरे के मामले में नया रिकॉर्ड बना सकता है. बताया जा रहा है कि कंपनी इस डिवाइस में तीन 200MP रियर कैमरे देने की तैयारी कर रही है. फिलहाल कंपनी ने आधिकारिक तौर पर किसी भी स्पेसिफिकेशन की पुष्टि नहीं की है.

मशहूर टिप्स्टर Digital Chat Station के मुताबिक, ओप्पो के लेटेस्ट इंजीनियरिंग प्रोटोटाइप में अभी भी ट्रिपल 200MP कैमरा सेटअप मौजूद है. इससे हिंट मिलता है कि कंपनी इस हार्डवेयर को फाइनल रिटेल मॉडल में भी शामिल कर सकती है. हालांकि, बड़े पैमाने पर प्रोडक्शन शुरू होने से पहले स्पेसिफिकेशंस में बदलाव भी मुमकिन है.

मिलेगा 200 मेगापिक्सल कैमरालीक के मुताबिक, फोन में 200MP का प्राइमरी कैमरा, 200MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 200MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है. इसके अलावा कैमरा मॉड्यूल में 3MP का मल्टीस्पेक्ट्रल सेंसर भी दिए जाने की बात कही गई है, जो बेहतर कलर रिप्रोडक्शन में मदद करेगा. वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50MP ऑटोफोकस फ्रंट कैमरा मिलने की उम्मीद है.

सिर्फ कैमरा ही नहीं, फोन के बाकी फीचर्स भी काफी प्रीमियम हो सकते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, ओप्पो Find X10 Pro Max में 6.89 इंच का 2K BOE LTPO OLED डिस्प्ले मिलेगा, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और बेहद पतले बेज़ल्स के साथ आ सकता है.

प्रोसेसर की बात करें तो इसमें MediaTek Dimensity 9600 Pro 2nm चिपसेट दिए जाने की चर्चा है. फोन Android 17 आधारित ColorOS 17 पर चल सकता है.

टिप्स्टर का दावा है कि ओप्पो इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन को सितंबर से अक्टूबर के बीच पेश कर सकती है. यह भी कहा जा रहा है कि इसी दौरान कंपनी कुछ अन्य प्रीमियम स्मार्टफोन्स भी लॉन्च कर सकती है, जिनमें नया डिजाइन देखने को मिलेगा.

हालांकि, लॉन्च डेट, कीमत और फाइनल स्पेसिफिकेशंस को लेकर अभी कंपनी की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है. ऐसे में फिलहाल इन सभी जानकारियों को लीक के तौर पर ही देखा जाना चाहिए.

About the AuthorAfreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than nine years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven…

और पढ़ेंLocation :

Delhi,Delhi,Delhi

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj