अमित शाह के दौरे से पहले अलवर हाई अलर्ट, जिला मुख्यालय नो ड्रोन जोन घोषित

Last Updated:August 14, 2026, 11:44 IST
Home Minister Amit Shah Alwar visit: गृह मंत्री अमित शाह के 16 अगस्त को प्रस्तावित अलवर दौरे को लेकर पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है. स्वतंत्रता दिवस और वीआईपी दौरे को देखते हुए शहर में विशेष सतर्कता बरती जा रही है. हेलीपैड से विजय नगर मैदान स्थित सभा स्थल तक पुलिस का सुरक्षा घेरा तैयार किया गया है. जिला मुख्यालय क्षेत्र को 14 अगस्त की मध्यरात्रि से 17 अगस्त दोपहर 12 बजे तक रेड जोन यानी नो ड्रोन जोन घोषित किया गया है. इस दौरान ड्रोन उड़ाने पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा. पुलिस ने शहर में प्रवेश करने वाले प्रमुख मार्गों पर नाके लगाए हैं और वाहनों व संदिग्ध लोगों की जांच की जा रही है. सभा स्थल और आसपास की ऊंची इमारतों व मकानों की भी जांच चल रही है. डॉग स्क्वायड ने मंच और मैदान की स्कैनिंग की है. होटल-रेस्टोरेंट समेत संदिग्ध स्थानों पर भी निगरानी बढ़ाई गई है.
ख़बरें फटाफट
गृह मंत्री अमित शाह के 16 अगस्त को प्रस्तावित अलवर दौरे को लेकर पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है
अलवर. गृह मंत्री अमित शाह के 16 अगस्त को प्रस्तावित अलवर दौरे को लेकर पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है. स्वतंत्रता दिवस और इसके अगले दिन होने वाले वीआईपी दौरे को देखते हुए शहर में पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है. हेलीपैड से लेकर सभा स्थल और प्रमुख मार्गों तक सुरक्षा का मजबूत घेरा तैयार किया गया है. पुलिस की टीमें लगातार संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रख रही हैं और शहर में प्रवेश करने वाले प्रमुख रास्तों पर नाके लगाकर बाहर से आने वाले वाहनों और लोगों की जांच की जा रही है.
पुलिस प्रशासन ने अमित शाह के प्रस्तावित हवाई मार्ग से अलवर पहुंचने के कार्यक्रम को देखते हुए जिला मुख्यालय क्षेत्र को रेड जोन यानी नो ड्रोन जोन घोषित किया है. पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी के अनुसार यह प्रतिबंध 14 अगस्त की मध्यरात्रि से प्रभावी होकर 17 अगस्त दोपहर 12 बजे तक लागू रहेगा. इस दौरान जिला मुख्यालय क्षेत्र में किसी भी तरह का ड्रोन उड़ाना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा. पुलिस ने आमजन से सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग करने और प्रतिबंधित अवधि में ड्रोन नहीं उड़ाने की अपील की है.
सुरक्षा घेरे में विजय नगर मैदान
गृह मंत्री अमित शाह की प्रस्तावित सभा के लिए निर्धारित विजय नगर मैदान को पुलिस ने सुरक्षा घेरे में ले लिया है. सभा स्थल के आसपास मौजूद ऊंची इमारतों और मकानों की भी जांच की जा रही है, ताकि किसी भी तरह की आपत्तिजनक वस्तु या संदिग्ध गतिविधि का पता लगाया जा सके. सभी थाना प्रभारियों को सुरक्षा व्यवस्था में लगाया गया है. पुलिस टीमों के साथ डॉग स्क्वायड ने मंच और सभा स्थल के अलग-अलग हिस्सों की स्कैनिंग भी की है.
होटल और संदिग्ध स्थानों की जांच शुरू
स्वतंत्रता दिवस के चलते पुलिस पहले से ही शहर में विशेष सतर्कता बरत रही है. होटल, रेस्टोरेंट और अन्य संदिग्ध स्थानों पर लगातार गहन जांच की जा रही है. पुलिस बाहर से आने वाले लोगों और वाहनों की जानकारी जुटाने के साथ ही संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रख रही है. शहर में प्रवेश करने वाले प्रमुख मार्गों पर लगाए गए नाकों पर वाहनों की जांच की जा रही है.
हेलीपैड से सभा स्थल तक सुरक्षा के रहेंगे कड़े प्रबंध
गृह मंत्री अमित शाह के वीआईपी मूवमेंट को देखते हुए हेलीपैड, सभा स्थल और उनके बीच के प्रमुख मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई है. पुलिस प्रशासन की टीमें लगातार सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा कर रही हैं. डीएसपी अंगद शर्मा ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस और गृह मंत्री के दौरे को देखते हुए पुलिस पूरी तरह सतर्क है और सुरक्षा से जुड़े सभी पहलुओं पर लगातार निगरानी रखी जा रही है. पुलिस प्रशासन का फोकस किसी भी संभावित सुरक्षा चूक को रोकने पर है. इसके लिए स्थानीय पुलिस के साथ विशेष टीमों को भी तैनात किया गया है. 16 अगस्त को होने वाली सभा के दौरान भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था और वीआईपी सुरक्षा को लेकर अलग-अलग स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं.
About the Authorदीप रंजन सिंह Content Producer
दीपरंजन सिंह लगभग एक दशक से पत्रकारिता के फिल्ड से जुड़े हुए हैं. वह अभी न्यूज18 हिंदी के राजस्थान डिजिटल डेस्क से जुड़े हैं, जहां वे बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले लगभग एक दशक से सक्रिय पत…
और पढ़ेंLocation :
Alwar,Rajasthan
First Published :
August 14, 2026, 11:44 IST



