Entertainment
मजरूह सुल्तानपुरी का लिखा गाना, कुमार सानू-अलका याग्निक ने गाकर किया अमर, आज भी दिलों पर करता है राज

नई दिल्ली: साल 1995 की फिल्म ‘अकेले हम अकेले तुम’ का मशहूर गाना ‘दिल कहता है चल उनसे मिल’ आज भी बड़ा पॉपुलर है. इसे कुमार सानू और अलका याग्निक ने गाया है और बोल मजरूह सुल्तानपुरी ने लिखे हैं. अनु मलिक ने इसका संगीत दिया है. इसमें आमिर खान और मनीषा कोइराला ने अभिनय किया है. यह गीतकार मजरूह सुल्तानपुरी के सबसे बेहतरीन और अंतिम दौर के पॉपुलर गानों में से एक है. इस फिल्म के निर्देशक मंसूर खान थे, जिनके साथ आमिर खान की जोड़ी पहले ‘कयामत से कयामत तक’ और ‘जो जीता वही सिकंदर’ जैसी फिल्मों में भी हिट रही थी.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



