शो ‘तारक मेहता’ में दिखा ‘तुकाराम मुंडे इफेक्ट’, माधवी के लाइसेंस रद्द पर फैंस बोले- ‘जिंदगी का एक्शन टीवी पर’

Last Updated:August 14, 2026, 21:07 IST
टीवी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ दर्शकों के मनोरंजन के साथ-साथ जिंदगी के सबक भी देता है. अब शो में नई कहानी के जरिये फूड सेफ्टी के मुद्दे को उठाया गया है. शो में कहानी ऐसे वक्त में आई है, जब महाराष्ट्र के एफडीए कमिश्नर तुकाराम मुंडे फूड सेफ्टी को नजरअंदाज करने वालों के खिलाफ एक्शन कर रहे हैं. शो के प्रोमो वीडियो में एफडीए अधिकारी को भिड़े के घर पहुंचकर उनके अचार की जांच करते हुए दिखाया गया है.
ख़बरें फटाफट
शो का लेटेस्ट प्रोमो ध्यान खींच रहा है.
नई दिल्ली: शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ कॉमेडी के जरिए सामाजिक मुद्दों पर कहानी बुनने के लिए मशहूर है. अब इसके गोकुलधाम सोसाइटी में भी फूड सेफ्टी पर सख्ती का असर दिखने लगा है. महाराष्ट्र के एफडीए कमिश्नर तुकाराम की फूड सेफ्टी पर सख्ती के बीच शो ने अपनी कहानी में फूड सेफ्टी को पिरोया है. शो के वायरल प्रीकैप में दो एफडीए अधिकारी भिड़े के घर पहुंचते हैं और माधवी को बताते हैं कि उनके नींबू-मिर्च के अचार में कांच मिला है. इसके अलावा, वे उसे बताते हैं कि उसका लाइसेंस रद्द कर दिया गया है और अगर वह इस मामले के बारे में जानकारी चाहती है, तो उसे उनके ऑफिस आना होगा. यह भिड़े परिवार के लिए एक बड़ा झटका है, खासकर इसलिए क्योंकि माधवी और भिड़े घर पर बने अचार और पापड़ बेचकर ही अपना गुजारा करते हैं.
शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में यह कहानी ऐसे समय में सामने आई है जब महाराष्ट्र एफडीए तुकाराम मुंडे की देखरेख में सख्ती से नियमों को लागू करने का अभियान चला रहा है. मई 2026 में पद संभालने के बाद से तुकाराम मुंडे ने महाराष्ट्र में 3100 से ज्यादा जांच के निर्देश दिए हैं. उन्होंने जांचों के बाद 165 लाइसेंस सस्पेंड किए गए हैं और सुधार के लिए 700 से ज्यादा नोटिस जारी किए गए हैं. इनमें दूध में मिलावट, होटलों और रेस्तरां में खाने में सफाई की कमी जैसे मामले शामिल हैं.
View this post on Instagram



