Sports

‘अपनी ही दुनिया में खो गए थे’, यशस्वी जायसवाल पर भड़के संजय मांजरेकर, रन आउट में बताई उनकी गलती

होमखेलक्रिकेट

‘अपनी ही दुनिया में खो गए थे’, यशस्वी के रन आउट पर भड़के संजय मांजरेकर

Last Updated:August 15, 2026, 19:09 IST

yashasvi jaiswal run out: पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय मांजरेकर का मानना है कि श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट के पहले दिन यशस्वी जायसवाल का ध्यान कुछ पल के लिए भटक गया था, जिसकी वजह से वह केएल राहुल के साथ हुए दुर्भाग्यपूर्ण रन आउट का शिकार बने. गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में जायसवाल 32 रन बनाकर पवेलियन लौटे.'अपनी ही दुनिया में खो गए थे', यशस्वी के रन आउट पर भड़के संजय मांजरेकरZoomसंजय मांजरेकर ने रन आउट में बताई यशस्वी की गलती.

नई दिल्ली. गॉल टेस्ट के पहले दिन भारत को एक ऐसा विकेट गंवाना पड़ा, जिसकी शायद किसी को उम्मीद नहीं थी. यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल की सलामी जोड़ी ने भारत को अच्छी शुरुआत दी, लेकिन 11वें ओवर की आखिरी गेंद पर दोनों के बीच तालमेल की कमी टीम पर भारी पड़ गई. राहुल रन लेने के लिए दौड़े, जबकि जायसवाल गेंदबाज से टकरा गए, उसके बाद दोनों ही बल्लेबाज एक छोर पर खड़े नजर आए. नतीजा यह हुआ कि अच्छी लय में दिख रहे यशस्वी को 32 रन पर रन आउट होकर पवेलियन लौटना पड़ा. इसे लेकर पूर्व भारतीय क्रिकेट संजय मांजरेकर ने बड़ा बयान दिया है.

राहुल रन के लिए तैयार थे, लेकिन यशस्वी टकरा गएयह वाकया केशरा नुवांथा के ओवर की आखिरी गेंद पर हुआ. राहुल ने गेंद को लेग साइड की ओर खेला और तुरंत रन लेने के लिए दौड़ पड़े. उनके लिए क्रीज तक पहुंचना मुश्किल नहीं था, लेकिन दूसरी तरफ जायसवाल पूरी तरह स्थिति को पढ़ नहीं पाए. रन लेने के दौरान जायसवाल गेंदबाज से टकरा गए और उनका संतुलन बिगड़ गया, जिससे वह गिर गए. इसी वजह से उनका ध्यान कुछ पल के लिए गेंद और राहुल से हट गया. जब तक उन्हें समझ आया कि राहुल रन पूरा करने के लिए आगे बढ़ चुके थे, तब तक काफी देर हो चुकी थी.

Yashasvi jaiswal got run-out on 37 🥲

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj