संजीव गोयनका के लिए जो ऋषभ पंत नहीं कर पाए वो जोस बटलर ने कर दिखाया, पहली बार किसी टूर्नामेंट में चैंपियन बनी सुपरजायंट्स की टीम

होमखेलक्रिकेट
जोस बटलर की कप्तानी में द हंड्रेड की चैंपियन बनी संजीव गोयनका की टीम मैनचेस्टर
Last Updated:August 17, 2026, 05:46 IST
The Hundred Final: जोस बटलर की कप्तानी वाली मैनचेस्टर सुपरजायंट्स की टीम ने द हंड्रेड के फाइनल में ट्रेंट रॉकेट्स को 5 विकेट से हराकर खिताब को अपने नाम कर लिया. फाइनल में रॉकेट्स की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 100 गेंद में 8 विकेट के नुकसान पर 158 रन का स्कोर खड़ा किया था. इसके जवाब में सुपरजायंट्स की टीम ने 2 गेंद पहले 162 रन बनाकर मैच को अपने नाम किया.मैनचेस्टर सुपरजायंट्स ने जीता द हंड्रेड 2026 का खिताब
नई दिल्ली: कसी हुई गेंदबाजी के बाद टिम सीफर्ट की तूफानी फिफ्टी से द हंड्रेड 2026 के फाइनल में मैनचेस्टर सुपरजायंट्स ने ट्रेंट रॉकेट्स को 5 विकेट से हरा दिया. इस जीत के साथ ही संजीव गोयनका की मालिकाना हक वाली मैनचेस्टर ने द हंड्रेड का खिताब अपने नाम किया. लंदन के लॉर्ड्स में खेले गए इस फाइनल में ट्रेंट रॉकेट्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 100 गेंद में 8 विकेट के नुकसान पर 158 रन का स्कोर खड़ा किया था. इसके जवाब में मैनचेस्टर सुपरजायंट्स ने 98 गेंद में 5 विकेट के गंवाकर 162 रन बना लिए और खिताबी मुकाबले को अपने नाम कर लिया.
About the AuthorJitendra Kumar
जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. वर्तमान में वह नेटवर्क 18 समूह के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हैं और हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में अपनी…
और पढ़ेंLocation :
New Delhi,Delhi
First Published :
August 17, 2026, 05:46 IST



