Entertainment

रांची पहुंचीं एक्ट्रेस कुनिका सदानंद, JPSC-JSSC प्रदर्शनकारी छात्रों से मिलीं, बोलीं- ‘सरकार इन बच्चों की बात सुने’

Last Updated:August 17, 2026, 05:51 IST

झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षा धांधली को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 23वें दिन भी जारी रहा. रविवार को एक्ट्रेस कुनिका सदानंद जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम पहुंचीं. उन्होंने सरकार से पारदर्शिता, जवाबदेही और लिखित आश्वासन की मांग की. वहीं, छात्र CBI जांच और भर्ती रद्द करने पर अड़े हैं और अब 20 अगस्त को सीएम आवास का घेराव करेंगे.

ख़बरें फटाफट

रांची पहुंचीं एक्ट्रेस कुनिका सदानंद, JPSC-JSSC प्रदर्शनकारी छात्रों से मिलींZoomकुनिका सदानंद ने कहा कि सरकार और छात्रों के बीच साफ-साफ बातचीत हो.

नई दिल्ली. झारखंड में JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं को लेकर छात्रों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है. रांची में चल रहे इस प्रदर्शन में रविवार को उस समय हलचल बढ़ गई, जब एक्ट्रेस कुनिका सदानंद अचानक प्रदर्शनकारी छात्रों के बीच पहुंचीं. उन्होंने जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में धरना दे रहे छात्रों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं. इस दौरान उन्होंने सरकार से छात्रों की मांगों पर गंभीरता से विचार करने और भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता बरतने की अपील की.

कुनिका सदानंद ने प्रदर्शन स्थल पर कई छात्रों से बातचीत की. इनमें वह छात्र भी शामिल था, जो लगातार भूख हड़ताल पर बैठा है. समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में एक्ट्रेस ने कहा कि सरकार को पारदर्शी और जवाबदेह रवैया अपनाना चाहिए और प्रदर्शन कर रहे युवाओं की बात सुननी चाहिए.

‘सरकार इन बच्चों की बात सुने’

उन्होंने कहा, ‘सरकार से मेरा संदेश है कि कृपया पारदर्शी और जवाबदेह बनें और इन बच्चों की बात सुनें. वे सिर्फ एक अवसर मांग रहे हैं और यह उनका अधिकार है.’ हालांकि, उन्होंने छात्रों से भी अपील की कि इतने लंबे समय से चले आ रहे मुद्दे का समाधान तुरंत होने की उम्मीद न करें और सरकार को कुछ समय दें.

#WATCH | Ranchi, Jharkhand | Actress Kunickaa Sadanand says, “My message is to the government: please be transparent, accountable, and listen to these children. They are asking for an opportunity, which is their right… My message to students is that they cannot solve an issue… https://t.co/nhXVfVLLGe pic.twitter.com/bsPk84OgUg

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj