अजमेर में राखियों का ट्रेंडिंग बाजार, खाटू श्याम जी से स्पाइडर-मैन तक…इस बार राखियों में दिख रहा नया अंदाज

Last Updated:August 17, 2026, 13:05 IST
रक्षाबंधन नजदीक आते ही अजमेर के बाजारों में राखियों की रौनक बढ़ गई है. खाटू श्याम जी की राखी से लेकर डोरेमोन, पोकेमोन और स्पाइडर-मैन वाली राखियां बच्चों और ग्राहकों को आकर्षित कर रही हैं. वहीं कुंदन, मोती, लाइटिंग और भाई-भाभी के कॉम्बो पैक भी बाजार में खास पसंद किए जा रहे हैं.
अजमेर. भाई-बहन के पवित्र प्रेम का पर्व रक्षाबंधन नजदीक आते ही बाजारों की रौनक बढ़ने लगी है. शहर के प्रमुख बाजारों में राखियों की दुकानें सज चुकी हैं. दुकानदारों ने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए अलग-अलग रंग, डिजाइन, थीम और कीमतों वाली राखियों की विस्तृत रेंज उपलब्ध कराई है. बाजारों में खरीदारी के लिए पहुंच रहे लोग अपनी पसंद के अनुसार राखियों का चयन कर रहे हैं.
इस बार खाटू श्याम जी की राखी बाजार में विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई है. धार्मिक आस्था से जुड़ी इस राखी को ग्राहक खास पसंद कर रहे हैं. इसके अलावा बच्चों के लिए डोरेमोन, पोकेमोन, स्पाइडर-मैन समेत विभिन्न कार्टून कैरेक्टर वाली राखियां भी बाजार में उपलब्ध हैं, लाइटिंग वाली राखियों ने भी बच्चों का ध्यान खींचा है.
कुंदन और मोती वाली राखियों की भी मांग
पारंपरिक और आकर्षक डिजाइन वाली राखियों की भी अच्छी मांग देखने को मिल रही है. कुंदन, मोती और रंग-बिरंगे धागों से तैयार राखियां महिलाओं को पसंद आ रही हैं. बाजार में कई राखियों पर ‘बेस्ट भाई’, ‘बेस्ट ब्रदर’ जैसे आकर्षक स्लोगन भी लिखे हुए हैं, इन राखियों को खास तौर पर युवाओं और बच्चों के बीच पसंद किया जा रहा है.
भाई-भाभी के लिए कॉम्बो पैक
इस बार बाजार में भाई-भाभी के लिए विशेष कॉम्बो राखी पैक भी उपलब्ध हैं. इन पैक में भाई और भाभी के लिए अलग-अलग डिजाइन की राखियां शामिल की गई हैं. दुकानदारों का कहना है कि कॉम्बो पैक में भी कई तरह के डिजाइन और रंग उपलब्ध हैं, जिससे बहनें अपनी पसंद के अनुसार खरीदारी कर रही हैं. राखी बाजार में हर बजट के ग्राहकों का ध्यान रखा गया है. व्यापारियों के अनुसार यहां 10 रुपये से लेकर हजारों रुपये तक की राखियां उपलब्ध हैं. साधारण धागे वाली राखियों से लेकर डिजाइनर और प्रीमियम राखियों तक कई विकल्प मौजूद हैं, बदलते ट्रेंड के साथ हर वर्ष राखियों के डिजाइन में नए प्रयोग किए जा रहे हैं.
रक्षाबंधन को लेकर बाजारों में बढ़ी चहल-पहल से राखी विक्रेताओं और दुकानदारों में भी उत्साह है. दुकानदारों को पर्व के नजदीक आने के साथ बिक्री में और तेजी आने की उम्मीद है. वहीं ग्राहक भी नए डिजाइन और आकर्षक राखियों की खरीदारी को लेकर उत्साहित नजर आ रहे हैं.
About the AuthorMonali Paul
नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…
और पढ़ेंLocation :
Ajmer,Rajasthan
First Published :
August 17, 2026, 13:05 IST



