Baran Chhabra 108 Ambulance Delivery News

Last Updated:August 17, 2026, 14:08 IST
Baran Chhabra News: बारां जिले के छबड़ा में 108 एम्बुलेंस टीम की तत्परता से सुरक्षित प्रसव कराया गया. दोहनी गांव निवासी सोना बाई को छबड़ा से बारां रेफर किया गया था, लेकिन रास्ते में ही तेज प्रसव पीड़ा शुरू हो गई. स्थिति को देखते हुए एम्बुलेंस में तैनात नर्सिंग ऑफिसर राजू बैरागी और पायलट शफीक ने सूझबूझ दिखाते हुए गाड़ी में ही सुरक्षित डिलीवरी कराई. प्रसव के बाद नवजात शिशु की किलकारी से माहौल खुशी से भर गया. जच्चा और बच्चा दोनों पूरी तरह सुरक्षित हैं और उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया.
ख़बरें फटाफट
Baran News: राजस्थान के बारां जिले के छबड़ा क्षेत्र में 108 एम्बुलेंस टीम की सूझबूझ और तत्परता की एक बेहतरीन मिसाल सामने आई है. अस्पताल ले जाते समय रास्ते में गर्भवती महिला को अचानक अत्यधिक प्रसव पीड़ा होने पर एम्बुलेंस में ही सुरक्षित प्रसव कराया गया. 108 टीम के समय पर लिए गए निर्णय और स्वास्थ्य सेवाओं के समर्पण से मां और नवजात दोनों की जान बच सकी.
मिली जानकारी के अनुसार, छीपाबड़ौद थाना क्षेत्र के दोहनी गांव निवासी सोना बाई को प्रसव के लिए छबड़ा अस्पताल से जिला अस्पताल बारां के लिए रेफर किया गया था. एम्बुलेंस जब बारां की ओर जा रही थी, तभी अचानक रास्ते में महिला को तेज प्रसव पीड़ा शुरू हो गई. स्थिति नाजुक होती देख आगे का सफर जारी रखना जोखिम भरा हो सकता था.
नर्सिंग ऑफिसर और पायलट की सूझबूझ, जच्चा-बच्चा पूरी तरह सुरक्षितमामले की गंभीरता को समझते हुए एम्बुलेंस में तैनात नर्सिंग ऑफिसर राजू बैरागी और वाहन पायलट शफीक ने तुरंत गाड़ी रोककर एम्बुलेंस में ही प्रसव कराने का निर्णय लिया. आवश्यक चिकित्सीय सावधानी बरतते हुए सुरक्षित प्रसव कराया गया. जैसे ही नवजात शिशु की किलकारी गूंजी, परिजनों और एम्बुलेंस स्टाफ के चेहरे पर खुशी छा गई. प्रसव के उपरांत जच्चा और बच्चा दोनों को आगे की आवश्यक देखभाल व जांच के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दोनों की हालत पूरी तरह सुरक्षित बताई जा रही है.
About the Authorvicky Rathore
Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…
और पढ़ेंLocation :
Baran,Baran,Rajasthan
First Published :
August 17, 2026, 14:08 IST



