30 लाख का जुर्माना और WTC पॉइंट में कटौती, बांग्लादेश से शर्मनाक हार के बाद अब ऑस्ट्रेलिया को सता रहा ये डर

होमखेलक्रिकेट
जुर्माने के साथ WTC पॉइंट में कटौती? हार के बाद ऑस्ट्रेलिया पर गिरेगी गाज
Last Updated:August 18, 2026, 08:06 IST
बांग्लादेश के खिलाफ पहली बार अपने घर में मिली हार के बाद ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की हर जगह फजीहत हो रही है. इस शर्मनाक हार के बीच अब ऑस्ट्रेलियाई टीम पर भारी भरकम जुर्माना लगाए जाने की तैयारी हो रही है. इसके साथ ही उसके WTC पॉइंट में भी कटौती की जा सकती है. ऑस्ट्रेलिया पर ये कार्रवाई स्लो ओवर रेट के लिए किया जा सकता है.ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
नई दिल्ली: बांग्लादेश के खिलाफ अपने घर में शर्मनाक हार के बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम एक और मुश्किल में फंसती हुई दिख रही है. ऑस्ट्रेलिया को बांग्लादेश ने पहली बार उसके घर में हराया. वहीं, बांग्लादेश से हार के साथ-साथ ऑस्ट्रेलिया को आईसीसी के ओवर रेट नियम का उल्लंघन करते हुए भी पाया गया है. हालांकि, आईसीसी ने अभी यह तय नहीं किया है कि ऑस्ट्रेलियाई टीम पर कार्रवाई की जाए या फिर नहीं.
About the AuthorJitendra Kumar
जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. वर्तमान में वह नेटवर्क 18 समूह के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हैं और हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में अपनी…
और पढ़ेंLocation :
New Delhi,Delhi
First Published :
August 18, 2026, 08:06 IST



