Awarapan 2 Worldwide BO Collection Day 5: ‘आवारापन 2’ की बॉक्स ऑफिस पर सुनामी, वर्ल्डवाइड कमाई में ‘ऐल्फा’ को चटाई धूल, ‘कॉकटेल 2’ भी हुई नतमस्तक

Last Updated:August 19, 2026, 12:37 IST
इमरान हाशमी स्टारर ‘आवारापन 2’ का खुमार दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है. फिल्म ने महज 5 दिनों में वर्ल्डवाइड 144 करोड़ की ताबड़तोड़ कमाई कर ली है. इसी के साथ इसने ‘ऐल्फा’ और ‘कॉकटेल 2’ जैसी बड़ी फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है. अब इमरान हाशमी की फिल्म 200 करोड़ क्लब की तरफ तेजी से बढ़ रही है.
ख़बरें फटाफट
इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ ने दुनियाभर में तहलका मचा दिया.
नई दिल्ली. बॉलीवुड स्टार इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ का बॉक्स ऑफिस पर तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा है. हर दिन मूवी की धुआंधार कमाई हो रही है. कल्ट क्लासिक फिल्म ‘आवारापन’ के इस सीक्वल ने अपने पहले हफ्ते में ही कई बड़ी बॉलीवुड फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है और दुनियाभर में 150 करोड़ के आंकड़े के बेहद करीब पहुंच गई है. फिल्म ने एडवांस बुकिंग में ही 8 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर इमरान हाशमी के करियर का नया रिकॉर्ड बनाया था.
‘अवारापन 2’ ने ओपनिंग वीकेंड में 81 करोड़ रुपये नेट का कलेक्शन किया. वर्किंग डेज में भी फिल्म की पकड़ मजबूत बनी रही, जहां इसने सोमवार को 9.25 करोड़ और मंगलवार 9.75 करोड़ की कमाई की. 5 दिनों में ‘आवारापन 2’ का घरेलू कलेक्शन 100.75 करोड़ नेट तक पहुंच गया है. इसके साथ ही यह इमरान हाशमी के करियर की पहली ऐसी फिल्म बन गई है, जिसने 100 करोड़ क्लब में एंट्री मारी है, जो अब तक की उनकी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है.
‘आवारापन 2’ ने दुनियाभर में की 144 करोड़ की कमाई
ओवरसीज मार्केट में भी फिल्म की रफ्तार में तेजी देखी जा रही है. शुरुआती सुस्ती के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में वीकेंड पर फिल्म ने 2 मिलियन की कमाई की, जिसके बाद 5 दिनों में इसका ओवरसीज कलेक्शन 2.5 मिलियन हो चुका है. मिडिल ईस्ट और नॉर्थ अमेरिका में फिल्म को दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है. अब वर्ल्डवाइड फिल्म का ग्रोस कलेक्शन 144 करोड़ तक पहुंच चुका है और उम्मीद जताई जा रही है कि पहले हफ्ते के अंत तक यह आंकड़ा आसानी से 170 करोड़ के पार निकल जाएगा.
भारत में 100 करोड़ क्लब में ‘आवारापन 2’ की एंट्री
‘आवारापन 2’ इमरान हाशमी के करियर की सबसे बड़ी और कामयाब फिल्म साबित हो चुकी है. इससे पहले बतौर सोलो हीरो उनकी सबसे सफल फिल्म ‘राज 3’ थी, जिसने भारत में 70 करोड़ नेट और दुनियाभर में 100 करोड़ ग्रोस का बिजनेस किया था। हालांकि, ‘आवारापन 2’ ने इस आंकड़े को काफी पीछे छोड़ दिया है.
‘आवारापन 2’ ने ‘ऐल्फा’ और ‘कॉकटेल 2’ को चटाई धूल
सबसे दिलचस्प बात यह है कि कम बजट में बनी ‘आवारापन 2’ ने हाल ही में आई कई बड़ी फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को पछाड़ दिया है. इसने वाईआरएफ वाईआरएफ की ‘ऐल्फा’ (99 करोड़) और ‘कॉकटेल 2’ (143 करोड़) जैसी फिल्मों को कमाई के मामले में पीछे छोड़ दिया है.
साल 2026 की सबसे सफल फिल्मों में शामिल
कमाई के इस धमाकेदार सिलसिले के साथ ‘आवारापन 2’ इस साल की छठी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन चुकी है. ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि अपने लाइफटाइम रन के खत्म होने तक यह फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ (186 करोड़) और ‘धमाल 4’ (224 करोड़) जैसी फिल्मों को पछाड़कर टॉप 4 में जगह बना सकती है.
‘शिवम पंडित’ के किरदार ने जीता दिल
बताते चलें कि नितिन कक्कड़ के निर्देशन बनी इस फिल्म में इमरान हाशमी ने अपने आइकॉनिक किरदार शिवम पंडित के रूप में वापसी की है. फिल्म में शबाना आजमी, दिशा पाटनी और सुविंदर विक्की भी अहम किरदारों में हैं. खास तौर पर इमरान हाशमी की दमदार अदाकारी और फिल्म के इंटेंस टोन की हर तरफ तारीफ हो रही है.
About the AuthorKamta PrasadSenior Sub Editor
कामता प्रसाद (KP) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का 11 सालों का लंबा अनुभव है. वर्तमान में वह न्यूज18 हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. कामता को एंटरटेनमेंट …
August 19, 2026, 12:37 IST



