Sports

वनडे त्रिकोणीय सीरीज, टेस्ट श्रृंखला और टी-20 श्रृंखला… पाकिस्तान तो नॉन स्टॉप क्रिकेट खेलने वाली है

होमखेलक्रिकेट

ODI त्रिकोणीय सीरीज, टेस्ट श्रृंखला और 220 श्रृंखला…PAK का नॉन स्टॉप क्रिकेट

Last Updated:August 20, 2026, 07:23 IST

Pakistan odi tri series: पाकिस्तानी टीम पिछले साल चैंपियंस ट्रॉफी से पहले न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के साथ वनडे ट्राई सीरीज खेल चुका है. अब श्रीलंका और इंग्लैंड के साथ ODI वनडे त्रिकोणीय सीरीज होने जा रही है. इसकी शुरुआत 18 अक्टूबर से होगी हालांकि उससे पहले पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच तीन मैच की टी-20 सीरीज भी खेली जानी है.ODI त्रिकोणीय सीरीज, टेस्ट श्रृंखला और 220 श्रृंखला...PAK का नॉन स्टॉप क्रिकेटZoomशाहीन शाह अफरीदी

लाहौर: पाकिस्तान 9 अक्टूबर से शुरू हो रहे अपने घरेलू सीजन में श्रीलंका और इंग्लैंड की मेजबानी करेगा. पहले श्रीलंका के खिलाफ पाकिस्तानी टीम को तीन मैच की टी-20 सीरीज खेलनी है. इसके बाद दोनों टीम इंग्लैंड के साथ मिलकर वनडे त्रिकोणीय सीरीज खेलेगी. इसके बाद पाकिस्तान-श्रीलंका के बीच दो मैच की टेस्ट सीरीज होगी, जो 2025-27 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा होगी.

T20 सीरीज की शुरुआत नौ अक्टूबर से होगी. तीनों मैच रावलपिंडी में 9, 11 और 13 अक्टूबर को खेले जाएंगे. इसके बाद पाकिस्तान, श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच 18 से 31 अक्टूबर तक रावलपिंडी और लाहौर में त्रिकोणीय सीरीज खेली जाएगी. लीग स्टेज में हर टीम दूसरी टीम के साथ दो-दो मैच खेलेगी और फाइनल 31 अक्टूबर को गद्दाफी स्टेडियम में होगा.

ट्राई-सीरीज के बाद, पाकिस्तान के साथ टेस्ट सीरीज़ शुरू करने से पहले श्रीलंका 4 से 6 नवंबर तक इस्लामाबाद में तीन दिन का मैच खेलेगा। पहला टेस्ट 9 से 13 नवंबर तक रावलपिंडी में और दूसरा 17 से 21 नवंबर तक लाहौर में खेला जाएगा.

पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच टी-20 सीरीज का शेड्यूल

तारीखमैचजगह9 अक्टूबरPAK vs SL, पहला टी-20रावलपिंडी11 अक्टूबरPAK vs SL, दूसरा टी-20रावलपिंडी13 अक्टूबरPAK vs SL, तीसरा टी-20रावलपिंडी

वनडे ट्राई सीरीज का शेड्यूल

तारीखमैचजगह18 अक्टूबरPAK vs SL, पहला वनडेरावलपिंडी20 अक्टूबरPAK vs ENG, दूसरा वनडेरावलपिंडी22 अक्टूबरSL vs ENG, तीसरा वनडेरावलपिंडी25 अक्टूबरPAK vs ENG, चौथा वनडेलाहौर27 अक्टूबरPAK vs SL, पांचवां वनडेलाहौर29 अक्टूबरSL vs ENG, छठा वनडेलाहौर31 अक्टूबरट्राई सीरीज फाइनललाहौर

टेस्ट सीरीज का शेड्यूल

तारीखमैचजगह4-6 नवंबरतीन दिवसीय अभ्यास मैचइस्लामाबाद9-13 नवंबरPAK vs SL, पहला टेस्टरावलपिंडी17-21 नवंबरPAK vs SL, दूसरा टेस्टलाहौरAbout the AuthorAnshul TalmaleDeputy News Editor

अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. यहां स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग, एडिटोरियल डायरेक्शन एंड स्ट्रे…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,Delhi

First Published :

August 20, 2026, 07:23 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj