Rajasthan

Jodhpur Mid Day Meal Viral Video| जोधपुर में मिड डे मील का वीडियो वायरल

Last Updated:August 21, 2026, 11:36 IST

Jodhpur Mid Day Meal Viral Video: जोधपुर के शिकारगढ़ स्थित सरकारी स्कूल में मिड डे मील के घटिया खाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. एक जागरूक नागरिक द्वारा बनाए गए इस वीडियो ने शिक्षा विभाग के हालिया मीडिया एंट्री बैन आदेश पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. लोगों का आरोप है कि ऐसी ही गड़बड़ियों और बच्चों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ को छिपाने के लिए मीडिया पर रोक लगाई गई थी. वीडियो वायरल होने के बाद अभिभावकों में भारी रोष है. हालांकि,न्यूज 18 इस वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है.

ख़बरें फटाफट

मीडिया पर रोक के बीच कैमरे में कैद हुई स्कूल की हकीकत, मिड डे मील पर बवालZoomजोधपुर में मिड डे मील का वीडियो वायरल, मीडिया बैन पर उठे सवाल

Jodhpur: राजस्थान के जोधपुर जिले से सरकारी स्कूलों में दी जाने वाली मिड डे मील की गुणवत्ता को लेकर एक बेहद गंभीर और चौंकाने वाला मामला सामने आया है. जिले के शिकारगढ़ क्षेत्र स्थित एक सरकारी स्कूल में बच्चों को दिए जा रहे मिड डे मील का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में बच्चों के भोजन और उसकी सप्लाई के तरीके पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं. क्षेत्र के ही एक जागरूक नागरिक ने जब स्कूल परिसर में खाना सप्लाई के दौरान यह वीडियो बनाया, तो प्रशासनिक व्यवस्था की पोल खुल गई. वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों और अभिभावकों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है.

यह घटना शिक्षा विभाग के उस विवादित फैसले के ठीक बाद सामने आई है, जिसमें सरकारी स्कूलों में मीडिया की एंट्री पर रोक लगाने के निर्देश जारी किए गए थे. शिक्षा विभाग के मीडिया बैन वाले आदेश के बाद से ही लगातार यह चर्चा थी कि आखिर स्कूलों में ऐसी कौन सी खामियां छिपाई जा रही हैं. अब शिकारगढ़ का यह वीडियो वायरल होने के बाद विभाग का फैसला सवालों के घेरे में आ गया है. लोग आरोप लगा रहे हैं कि प्रशासनिक कमियों और मिड डे मील में हो रही भारी गड़बड़ियों को छिपाने के लिए ही मीडिया की पहुंच पर पाबंदी लगाई गई थी. यदि जागरूक नागरिक यह वीडियो न बनाता, तो बच्चों की सेहत से खिलवाड़ का यह मामला कभी सामने ही नहीं आ पाता.

Jodhpur School Food News: जोधपुर के शिकारगढ़ में मिड डे मील का वीडियो वायरल हुआ है. शिक्षा विभाग के मीडिया एंट्री बैन के आदेश के बीच इस घटना से सवाल खड़े हो गए हैं. pic.twitter.com/vSTYYlNzQZ

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj