Entertainment

1 कल्ट, 1 ब्लॉकबस्टर, 1 सुपरहिट… डायरेक्टर ने बनाई S नाम से 6 फिल्में, 5 में नजर आए हेमा मालिनी-अमिताभ बच्चन

Last Updated:August 21, 2026, 18:52 IST

हिंदी सिनेमा में कुछ डायरेक्टर ऐसे हुए जिन्होंने करियर में फिल्में कम बनाईं लेकिन नाम ज्यादा कमाया. ये फिल्में धड़ाधड़ बनाने से ज्यादा फिल्मों पर बारीकी से काम करना पसंद करते हैं. ऐसा ही एक नाम है रमेश सिप्पी का. जिन्होंने 70 के दशक से 2000 के दशक तक कुछ ही गिनी चुनी फिल्में बनाईं. मगर हर फिल्म खास छाप छोड़ने में कामयाब हुई.

रमेश सिप्पी के कामकाम का अपना अलग तरीका है. उन्होंने शोले जैसी अमर फिल्म भी बनाई तो शान और सागर जैसी यादगार फिल्में भीं. उन्होंने अमिताभ बच्चन के साथ भी खूब काम किया तो हेमा मालिनी के साथ भी. लेकिन क्या आप जानते हैं वह अपनी ज्यादातर फिल्मों के नाम S से रखते थे?

जी हां, ‘भ्रष्टाचार’ फिल्म से पहले उनकी ज्यादातर फिल्मों का नाम S से ही होता था. जैसे- सीता गीता, शोले, सागर, शान या फिर शक्ति. रमेश सिप्पी के लिए ये टोटका सुपरहिट भी रहा. शोले जैसी फिल्में कालजयी साबित हुई तो सीता गीता जैसी फिल्मों ने खूब कमाई की.

रमेश सिप्पी ने करियर में बतौर प्रोड्यूसर और डायरेक्टर करीब 22 फिल्मों में काम किया. इनमें से 11 को उन्होंने बतौर प्रोड्यूसर संभाला तो 10 को डायरेक्ट किया. एक फिल्म उनकी ऐसी थी जो कभी रिलीज ही नहीं हो पाई. दरअसल साल 1987 में वह जमीन नाम की फिल्म को डायरेक्ट कर रहे थे लेकिन ये फिल्म कभी रिलीज नहीं हो पाई.

Add as Preferred Source on Google

पद्मश्री से सम्मानित रमेश सिप्पी का जन्म 23 जनवरी 1947 को कराची में हुआ. वह प्रोड्यूसर जी.पी सिप्पी के बेटे हैं. उन्होंने साल 1968 में आई ब्रह्मचारी फिल्म से बतौर प्रोड्यूसर करियर की शुरुआत की.इसके बाद साल 1971 में फिल्म अंदाज से उन्होंने डायरेक्शन के तौर पर डेब्यू किया. जिसमें हेमा मालिनी और शम्मी कपूर नजर आए थे. पहली ही फिल्म से सिप्पी ने सफलता का रस चखा था.

एक ही साल बाद रमेश सिप्पी ने सीता और गीता बनाई और ये सुपरहिट रही. एक बार फिर उन्होंने हेमा मालिनी को कास्ट किया. जिसमें हेमा का डबल रोल था. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट भी रही और इसी के बाद से बैक टू बैक उन्होंने अपनी फिल्मों का टाइटल S से रखना शुरू किया.

साल 1975 में ऑलटाइम ब्लॉकबस्टर शोले आई, जो भारत की सबसे पॉपुलर फिल्मों में शुमार हो गई. इसी तरह S से शान आई और ये हिट तो नहीं हो सकी लेकिन कल्ट कहलाई. साल 1982 में शक्ति और साल 1985 में सागर आई. ये दोनों फिल्में एवरेज ही साबित हुईं.

मगर ऋषि कपूर की सागर के बाद रमेश सिप्पी ने इस S वाले कनेक्शन को तोड़ दिया. साल 1989 में मिथुन चक्रवर्ती के साथ उन्होंने भ्रष्टाचार बनाई. मगर ये फ्लॉप रही. इसी तरह बतौर डायरेक्टर उनकी अकेला और जमाना दीवाना भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई. जबकि इन दोनों फिल्मों में अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान जैसे सुपरस्टार थे.

लंबे ब्रेक के बाद रमेश सिप्पी ने वापस S नाम से फिल्म बनाने का तय किया. इस बार फिर उन्होंने कई हेमा मालिनी को कास्ट किया और शिमला मिर्च फिल्म बनाई. साल 2014 में रिलीज होने वाली फिल्म 6 साल देरी से रिलीज हुई और फ्लॉप रही. रमेश सिप्पी ने एस नाम से 6 फिल्में बनाईं. इन सब फिल्मों में आपको अमिताभ बच्चन या हेमा मालिनी जरूर दिखेंगे. सिर्फ सागर एक ऐसी फिल्म थी जिसमें ऋषि कपूर और डिंपल कपाड़िया नजर आए.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :

August 21, 2026, 18:52 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj