Entertainment

अर्जुन रामपाल ने गर्लफ्रेंड गैब्रिएला से कोर्ट में की शादी, 6 साल में 2 बार बन चुके पिता, पहली बीवी से भी दो बच्चे

Last Updated:August 21, 2026, 20:41 IST

अर्जुन रामपाल ने गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रियाडेस से गोवा में रजिस्टर मैरिज की. दोनों 2018 से लिव-इन में थे और उनके दो बच्चे भी हैं. बता दें अर्जुन रामपाल की ये दूसरी शादी है. वह इससे पहले मिस इंडिया रह चुकीं मेहर से शादी कर चुके हैं. पहली शादी से उनके दो बच्चे भी हुए.अर्जुन रामपाल ने गर्लफ्रेंड से कोर्ट में की शादी, 4 बच्चों के हैं पिताZoom

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल 53 साल की उम्र में फिर से दूल्हा बनने जा रहे हैं. दरअसल शुक्रवार को गोवा में एक्टर ने गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रियाडेस के साथ शादी का रजिस्ट्रेशन कराया है. दोनों ने उत्तरी गोवा जिले के मापुसा स्थित सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में अपने करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी के पंजीकरण से जुड़ी औपचारिकताएं पूरी कीं.

सब-रजिस्ट्रार सूरज वेरनेकर ने ‘पीटीआई’ से बातचीत में बताया कि इस शादी का पंजीकरण राज्य में लागू समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के तहत किया गया. डेमेट्रियाडेस दक्षिण अफ्रीकी नागरिक हैं. यह दंपति फिलहाल पणजी के पास सुकोरो गांव में रह रहा है. साधारण परिधान में रामपाल और डेमेट्रियाडेस करीब शाम चार बजे रजिस्ट्रार कार्यालय पहुंचे.

अर्जुन रामपाल ने गर्लफ्रेंड से की रजिस्टर मैरिजवेरनेकर ने बताया कि स्थानीय कानून के मुताबिक पहली और दूसरी बार साइन करने के बीच 15 दिन का इंतजार जरूरी होता है. इस अवधि से छूट पाने के लिए दोनों ने स्थानीय अदालत के सहायक लोक अभियोजक से खास अनुमति ली थी. अधिकारी ने कहा कि अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला की शादी का प्रमाणपत्र 15 दिन बाद दंपति को दिया जाएगा.

View this post on Instagram

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj